फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Railway suspends kantamen over lapse

बिना इंजन बोगियां दौड़ने के मामले में कांटा मैन निलंबित

Sun, 09 Mar 2014 11:12 PM IST
डबवाली।
डबवाली। Updated Sun, 09 Mar 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिना इंजन के ट्रैक पर बोगियां दौड़ने के मामले में रेलवे ने कांटा मैन मांगेराम को निलंबित कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की डीआरएम का कहना है कि लापरवाही की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


 दोषी पाए जाने वाले रेलवे कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे कर्मियों की लापरवाही की वजह से शनिवार को गेहूं लोडिंग के समय चार बोगियां अलग होकर कॉलोनी रोड रेलवे फाटक पर आ गई थीं। करीब तीन घंटे तक फाटक बंद रहने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


शनिवार रात को भी एक मालगाड़ी की 58 बोगियां लोडिंग लाइन पर आकर रुकीं। इस बार रेलवे कर्मियों ने लापरवाही नहीं बरती। लकड़ी के गुटके लगाकर मालगाड़ी रोके रखी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हुई थी लापरवाही
लोडिंग लाइन पर मालगाड़ी आने के बाद कांटा मैन और स्टेशन अधीक्षक की ड्यूटी होती है कि वह बोगियों के आगे लकड़ी के गुटके लगा दे। उसी बोगी को लोहे की चेन से रेलवे लाइन के साथ बांध दे। शुक्रवार रात को मालगाड़ी गेहूं लदान के लिए लोडिंग लाइन पर आई थी।


उस समय ड्यूटी पर कांटा मैन मांगे राम और सहायक स्टेशन मास्टर के तौर पर होशियार सिंह तैनात थे। रेलवे कर्मियों ने बोगियां रोकने का प्रबंध नहीं किया जिस कारण बोगियां चल पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed