{"_id":"d9ecd3986b40d128ffbea2af7a719a13","slug":"railway-suspends-kantamen-over-lapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना इंजन बोगियां दौड़ने के मामले में कांटा मैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना इंजन बोगियां दौड़ने के मामले में कांटा मैन निलंबित
डबवाली।
Updated Sun, 09 Mar 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना इंजन के ट्रैक पर बोगियां दौड़ने के मामले में रेलवे ने कांटा मैन मांगेराम को निलंबित कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की डीआरएम का कहना है कि लापरवाही की गहनता से जांच की जाएगी।
दोषी पाए जाने वाले रेलवे कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे कर्मियों की लापरवाही की वजह से शनिवार को गेहूं लोडिंग के समय चार बोगियां अलग होकर कॉलोनी रोड रेलवे फाटक पर आ गई थीं। करीब तीन घंटे तक फाटक बंद रहने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा था।
शनिवार रात को भी एक मालगाड़ी की 58 बोगियां लोडिंग लाइन पर आकर रुकीं। इस बार रेलवे कर्मियों ने लापरवाही नहीं बरती। लकड़ी के गुटके लगाकर मालगाड़ी रोके रखी।
विज्ञापन
यह हुई थी लापरवाही
लोडिंग लाइन पर मालगाड़ी आने के बाद कांटा मैन और स्टेशन अधीक्षक की ड्यूटी होती है कि वह बोगियों के आगे लकड़ी के गुटके लगा दे। उसी बोगी को लोहे की चेन से रेलवे लाइन के साथ बांध दे। शुक्रवार रात को मालगाड़ी गेहूं लदान के लिए लोडिंग लाइन पर आई थी।
उस समय ड्यूटी पर कांटा मैन मांगे राम और सहायक स्टेशन मास्टर के तौर पर होशियार सिंह तैनात थे। रेलवे कर्मियों ने बोगियां रोकने का प्रबंध नहीं किया जिस कारण बोगियां चल पड़ी थीं।