फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   raid of CM flying and CID

भ्रष्टाचार को लेकर सीएम फलाइंग व सीआईडी ने आरटीओ कार्यालय में मारी रेड, 17 में से 15 कर्मचारी गैर हाजिर मिले

Tue, 31 Dec 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
raid of CM flying and CID
आरटीए कार्यालय में रिकॉर्ड जांचते सीआईडी इंस्पेक्टर जोगिंद्र नागपाल, बलबीर सिंह, दिनेश कुमार। - फोटो : Sirsa
शहर में सोमवार सुबह सीएम फलाइंग व सीआईडी की टीम ने आरटीए कार्यालय पर छापा मारा। कर्मचारियों की लेटलतीफी इसी बात से जाहिर होती है कि सुबह नौ बजे सीएम फ्लाइंग व सीआईडी की टीम को ही कार्यालय के गेट खोलने पड़े। इसके बाद भी कार्यालय में दोपहर तक केवल पांच ही कर्मचारी मौजूद हो पाए। टीम ने दोपहर बाद दो बिना परिमट के चल रही बसों के चालान काटे। जबकि दो बसों को चालक भगा ले जाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

सिरसा स्थित आरटीओ कार्यालय पर छापेमारी को लेकर सीएम फ्लाइंग व सीआईडी की तैयारियां अल सुबह दो बजे से शुरू हो गई थी। दोनों टीमों को लीड कर रहे सीआईडी इंस्पेक्टर जोगिंद्र नागपाल अपनी टीम के साथ सिरसा स्थित आरटीओ कार्यालय में सुबह आठ बजकर 57 मिनट पर पहुंच गए। पूरी टीम ने नौ बजने के साथ ही कार्यालय में पहुंच गई। जब टीम अंदर गई तो उस समय केवल एक अस्थाई कर्मचारी तथा एक चपड़ासी मौजूद था। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने सहायक आरटीओ प्रदीप कुमार को फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। वहीं अन्य कर्मचारी में से किसी ने भी टीम का फोन नहीं उठाया और करीब 12 बजे तक इंतजार करने के बाद केवल पांच ही कर्मचारी कार्यालय में हाजिर हो पाए। जबकि कार्यालय में कुल 17 कर्मचारी काम करते हैं। जिनमें से आठ कर्मचारी स्थाई है तथा बाकि नौ कर्मचारी अस्थाई तौर पर कार्यरत है। टीम ने हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं कार्यालय में सीसीटीवी बंद मिले।
विज्ञापन

इसी दौरान अपने काम के लिये आरटीओ कार्यालय पहुंचे लोगों ने कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की शिकायतें दीं। करीब 25 से 30 लोगों ने अपने मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी टीम को दी। लोगों ने बताया कि आरटीए कार्यालय की खिड़की नौ बजे खुलनी होती है, लेकिन कर्मचारी साढ़े 11 बजे के बाद ही इसे खोलते हैं। लोगों ने बताया कि कर्मचारी दलालों के माध्यम से काम करवाने का दबाव डालते हैं। यदि खुद फाइल लेकर जाते हैं तो काम ही नहीं होता। सीआईडी ने दलालों के नाम भी नोट कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीए की गाड़ी कहीं, चाबी कही
सीएम फ्लाइंग व सीआईडी की टीम ने आरटीए विभाग की गाड़ी पूछी, पता चला कि गाड़ी बस स्टैंड पर खड़ी की हुई है। कर्मचारियों से गाड़ी की लॉगबुक दिखाने को बोला और गाड़ी लेकर आए। कर्मचारी गाड़ी को लेकर आना कानी करने लगे और बोले कि उनके पास तो गाड़ी की चाबी ही नहीं है। जिसके बाद टीम का एक अधिकारी तथा एक कर्मचारी बस स्टैंड पहुंचे तो वहां पर आरटीओ कार्यालय का कर्मचारी टीम के सदस्यों की दूसरे लोगों से फोन पर बातें करवाता रहा, लेकिन गाड़ी की चाबी टीम को नहीं मिली। वहीं कुछ ही समय के बाद एक युवक वहां पर आया और बताया कि किसी युवक ने उसे एक चाबी दी है और कहा है कि अंदर कुछ लोग चाबी ढूंढ रहे हैं उन्हें यह चाबी दे दे। कोटली गांव के रहने वाले युवक हरमन सिंह ने बताया कि वह रोडवेज के ट्रेनिंग स्कूल में ड्राइविंग सीखता है। उसे बाहर कोई अनजान युवक चाबी देकर गया है कि वह चाबी अंदर दे दे। जिसके बाद टीम के अधिकारियों ने गाड़ी की तलाशी ली और गाड़ी की लॉगबुक अपने कब्जे में लेकर चले गए।

आरटीए की आंखों के सामने चलती रही गलत परमिट पर बसें
दोपहर बाद आरटीए के दो कर्मचारियों को लेकर सीआईडी की टीम ने भावदीन टोल प्लाजा पर नाका लगा लिया। टीम ने शेरपुर कोऑप्रेटिव सोसाइटी व अली मोहम्मद कोऑप्रेटिव सोसाइटी की बसों को रोककर उनसे परमिट दिखाने के लिए कहा। इन बसों का गांवों के रास्तों से होकर फतेहाबाद तक जाने का परमिट था। लेकिन बस संचालक आरटीए कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके सीधे ही नेशनल हाइवे पर बसें चला रहे थे। कभी भी आरटीए ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सीआईडी ने दोनों बसों का चालान कर दिया। इस बात की सूचना दो अन्य बस संचालकों को लगी तो वे अपनी बसें भगा ले गए। लेकिन सीआईडी की टीम ने दोनों बसों के संचालकों की जानकारी जुटा ली।
सीएम फ्लाइंग के साथ यह अभियान चलाया गया था। पूरी रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय में दी जाएगी।
-जोगिंद्र नागपाल, जिला इंस्पेक्टर, सीआईडी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed