फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rahul gandhi made case agaisnt country

राहुल गांधी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा : दिग्विजय

Mon, 15 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल गांधी देशद्रोहियों का पक्ष ले रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही। दिग्विजय ने जेएनयू मामले में राहुल गांधी की ओर से विश्वविद्यालय पहुंच छात्रों को समर्थन देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। 

दिग्विजय ने कहा कि भविष्य में जब भी राहुल गांधी हरियाणा में आएंगे तो हम उनका विरोध करेंगे और प्रदेश में नहीं घुसने देंगे। बता दें कि राहुल राष्ट्र विरोधी नारों पर जेएनयू के छात्रों को शनिवार को समर्थन देने पहुंचे थे और कहा था कि सरकार लोगों की आवाज दबा रही है। दिग्विजय चौटाला हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के बाद वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्राओं पर कार्रवाई की गई है, लेकिन वामपंथी विचारधारा के लोग सिस्टम के खिलाफ तो आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन वे देश-विरोधी नारे कभी नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। 


एकजुट होकर लड़ाई लड़े जाट

दिग्विजय चौटाला ने जाट आरक्षण के मामले में कहा कि आरक्षण को लेकर जाटों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जाट नेताओं को बांटने की नीति अपनाई थी और अब भाजपा भी वही नीति अपना रही है। कुछ लोगों द्वारा पूरे समाज का फैसला बंद कमरे में नहीं लेना चाहिए, बल्कि समाज के बीच में हो। हर उस वर्ग को आरक्षण की जरूरत है, जो शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़े हुए हैं और जाट इन तीनों ही मामलों में पिछड़े हुए हैं, इस लिए जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed