{"_id":"cd53868550303ba6743fafde4f256f8c","slug":"rade-on-madical-store-one-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर पर छापा, एक को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर पर छापा, एक को किया सील
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली के सीआईए स्टॉफ और ड्रग विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को मंडी के दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कार्रवाई की। बांसल मेडिकल स्टोर और लवली मेडिकोज पर कार्रवाई के दौरान बांसल मेडिकल को दवाइयों का रिकार्ड न पेश करने के आधार पर सील कर दिया। वहीं देर शाम तक लवली मेडिकोज पर कार्रवाई जारी थी।
जानकारी के अनुसार डबवाली के सीआईए विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों दुकानों पर नशे की दवाइयों की बिक्री होती हैं। जिस पर उन्होंने सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार व थाना प्रभारी दले राम की देखरेख में पूरी टीम के साथ उक्त दोनों दुकानों पर छापामारी इसकी सूचना ड्रग विभाग को दी। जिस पर ड्रग विभाग के डीआई संदीप गलियान ने पुलिस के साथ पहुंचकर उक्त दोनों दुकान की जांच की और अनेक प्रकार की दवाइयों को कब्जे में लेकर दुकान सील किया। उल्लेखनीय हैं कि गत दिनों ही क्षेत्र के गांव जगमालवाली में भी ड्रग विभाग की टीम ने छापा मारा था। छापेमारी में जो नशीली दवाइयां मिली थी उसके लाइसेंस दुकानदार के पास नहीं थे। दुकान को सील कर दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
बोले डीआई, 11 प्रकार की दवाइयां ली कब्जे में
इस संबंध में डीआई संदीप गलियान ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने बांसल मेडिकल स्टोर से करीब 11 प्रकार की दवाइयां कब्जे में ली गई हैं और दुकान को दवाइयों का रिकार्ड न पेश करने के आधार पर सील कर दिया गया हैं। जबकि लवली मेडिकोज पर कार्रवाई जारी हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशीली दवाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगे और इस धंधे में शामिल व्यक्ति को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मंडी जलघर से फरार हुए आरोपी
डबवाली के सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी मंडी में जलघर रोड पर स्थित एक मकान में कार के द्वारा नशीली दवाइयों का जखीरा ले जाया जा रहा हैं। जिस पर पुलिस ने उक्त मकान पर छापा भी मारा, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार वहां से जा चुकी थी। पुलिस ने कार का पीछा भी किया, लेकिन रास्ते में फाटक बंद होने के कारण कार को पकड़ने में असफल रहे।