फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rack of 5 thousand metric tonnes of urea installed in the district

Sirsa News: जिले में 5 हजार मीट्रिक टन यूरिया का लगा रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rack of 5 thousand metric tonnes of urea installed in the district
खरीद केंद्र पर यूरिया के लिए किसानों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में शनिवार को कृफको व नर्मदा यूरिया खाद का रैक लगा है। इसके चलते किसान अलसुबह 4 बजे ही खाद लेने के लिए खरीद केंद्रों पर पहुंच गए। खाद वितरण के दौरान आ रही परेशानी के चलते किसानों व विक्रेताओं के बीच में बहस भी होती रही। शनिवार को जिला में करीब 5 हजार एमटी यूरिया खाद का रैक लगा था। रविवार को भी खाद का रैक लगने की संभावना बताई जा रही है।
शनिवार को सिरसा क्षेत्र में कृभकों की ओर से 2500 एमटी तथा डबवाली क्षेत्र में करीब 2500 यूरिया खाद का रैंक लगाया गया। खाद वितरण की पूर्व में ही जानकारी होने के चलते किसान अलसुबह 4 बजे से ही खरीद केंद्रों पर पहुंच गए। यूरिया खाद लेने के लिए तय समय से पहले पहुंचना इस बात का संकेत दी रही है कि कहीं न कहीं किसानों के मन में खाद न मिलने की काफी चिंता बनी हुई है। अनाज मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंचे किसान बीच-बीच में धक्कामुक्की और बहस करते नजर आए। इसके चलते कई बार खाद वितरण भी बंद किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी रविवार को भी यूरिया खाद का रैक लगाए जाने का दावा कर रहे हैं। रविवार को इफको तथा सोमवार को नर्मदा का रैंक लगने की संभावना है।
विज्ञापन

इस समय जिले में खाद की किसी प्रकार की कमी नहीं है। किसान भी इस बात की चिंता न करें। रविवार व सोमवार को भी यूरिया खाद का रैक लगेगा। शनिवार को जिला में 5 हजार एमटी खाद का वितरण किया गया। -सुखदेव सिंह, गुणवत्ता जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed