फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   purchase of 2549 quintal mustard on the second day in sirsa market

दूसरे दिन सिरसा मंडी में 2549 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
purchase of 2549 quintal mustard on  the second day in sirsa market
ट्राली से सरसों उतारते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
सरसों खरीद का वीरवार को दूसरा दिन था, जिसमें सरसों बेचने के लिए दो शिफ्टों में 100 किसानों को मैसेज कर बुलाया गया। फसल बेचने के लिए किसानों को पूरा दिन इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं आढ़ती एसोसिएशन और मार्केट कमेटी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में सिरसा आढ़ती एसोसिएशन ने सरसों की खरीद में सहयोग करने का आश्वासन दिया। आढ़ती अब एजेंसियों के हेंडलिंग एजेंट के तौर पर काम करेंगे। सरसों के लिए मजदूर उपलब्ध करवाएंगे। सिरसा मंडी में वीरवार को 94 किसानों ने टोकन कटवाएं वहीं दो किसानों की सरसों में नमी थी इसलिए टोकन नहीं काटे गए। दूसरे दिन सिरसा मंडी में 2549 क्विंटल की खरीद हुई।
विज्ञापन

सरसों खरीद के दूसरे दिन अनाज मंडी में किसान सुबह आठ बजे ही मंडी गेट पर पहुंचे। मंडी गेट पर ही सरसों की नमी जांच कर उन्हें पास कर टोकन लेने के लिए भेजा गया। दूसरे दिन करीब सौ किसानों को मंडी में फसल लेकर आने का मैसेज जारी किया गया था। सरसों की खरीद के लिए आए किसानों में से कुछ किसानों की सरसों में नमी भी पाई गई, ऐसे में उन्हेें मंडी में प्रवेश तो मिला लेकिन नमी की मात्रा आठ प्रतिशत रही उसे मंडी में रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान रविंद कुमार ने बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले ही सरसों की कटाई करवाकर सूखाकर कमरे में रख दी थी। खरीद का मैसेज आने पर जब ट्राली की बराई करवाई तो नीचे की सरसों ऊपर आ गई, जिसमें नमी की मात्रा थोड़ी अधिक थी। सैंपल लेते समय उसी में से भरा गया तो नमी की मात्रा अधिक आ गई। किसान देवीलाल का कहना है कि मंडी में सरसों की ढेरी तो सुबह की लगा रखी है लेकिन यह कोई नहीं बता रहा कि लेबर कब लगेगी। किसान रामसिंह का कहना है कि मंडी का गेट पास मिलने के बाद भी ट्राली से सरसों उतारने के लिए अब कोई लेबर नहीं मिल रही, लेकिन खरीद करने के बाद लेबर चार्ज काटकर उन्हें भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत किसानों को आ रही परेशानी
मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत जिले के जिन किसानों ने पंजीकृत करवाया है, उन्हें सरसों बेचने में परेशानी आ रही है। पोर्टल के आधार पर मार्केट कमेटी को सूची जारी की गई है, जिसके आधार पर किसानों को मैसेज कर फसल बेचने के लिए बुलाया जा रहा है। किसानों को खरीद के लिए रात करीब आठ बजे मैसेज कर सूचित किया जा रहा है कि सुबह फसल लेकर मंडी आ सकते हैं। जिससे रात में ही ट्राली को बरना पड़ता है, समय पर लेबर नहीं मिल रही जिससे लेबर का काम भी खुद करना पड़ रहा हैं।

दोपहर को आढ़ती एसोसिएशन की हुई बैठक
दोपहर को मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया और आढ़ती एसोसिएशन के बीच बैठक हुई। सिरसा में नैफेड की खरीद एजेंसी के तौर पर हैफेड और हरियाणा वेअर हाउसिंग कार्पोरेशन खरीद कर रही है। अब आढ़ती इन खरीद एजेंसियों के हेंडलिंग एजेंट के तौर पर काम करेंगे। आढ़ती सरसों को साफ करवाने के लिए लेबर उपलब्ध करवाएंगे। बदले में खरीद एजेंसी 40 रुपये प्रति क्विंटल आढ़तियों को देगी। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया ने बताया कि एसोसिएशन सरसों खरीद में सरकार का सहयोग करेगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सरकार के साथ बातचीत हुई है।
आढ़ती हेंडलिंग एजेंट के तौर पर काम करेंगे। एसोसिएशन ने हामी भर दी है। किसानों को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed