{"_id":"6461260768d5822cdf03edf8","slug":"purchase-of-25-lakh-quintal-wheat-more-than-last-year-today-is-the-last-chance-to-sell-on-msp-sirsa-news-c-21-1-132826-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बीते वर्ष के मुकाबले 25 लाख क्विंटल गेहूं की अधिक हुई खरीद, एमएसपी पर बेचने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बीते वर्ष के मुकाबले 25 लाख क्विंटल गेहूं की अधिक हुई खरीद, एमएसपी पर बेचने का आज अंतिम मौका
Sun, 14 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 14 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर की अनाज मंडी में पड़ा गेहूं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरकार की ओर से सोमवार को अंतिम दिन गेहूं की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। जिन किसानों के पास घर में गेहूं पड़ा है व अंतिम दिन एमएसपी पर गेहूं बेच सकता है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 25 लाख क्विंटल गेहूं की अधिक खरीद हुई है। जिले में अभी 35 हजार क्विंटल गेहूं की हर रोज आवक हो रही है।
मंडियों में बीते एक सप्ताह से गेहूं की आवक में काफी कमी आई है। एक सप्ताह पहले रोजाना डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं की आवक होती थी, यह आवक कम होकर 35 हजार क्विंटल तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 79 लाख 1 हजार 287 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से अब तक 71 लाख 34 हजार क्विंटल गेहूं के उठान हो चुका है। आठ लाख क्विंटल अभी मंडियों में ही पड़ा है। मंडियों में शेड के नीचे गेहूं के बड़े ढांग लगे हैं। जिले में इस वर्ष मंडियों में बंपर गेहूं की आवक हुई है। बीते वर्ष 54 लाख क्विंटल खरीद सरकार की ओर से की गई थी।
वहीं, उठान कार्य जल्द किए जाने को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से भी एजेंसियों व ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। ताकि जल्द से जल्द मंडी खाली हो सके।
बीते वर्ष एमएसपी से ज्यादा था गेहूं का भाव
इस वर्ष मौसम खराब रहने और ओलावृष्टि के बाद भी जिले में गेहूं की बंपर पैदावार हुई है। बीते वर्ष गेहूं का प्राइवेट रेट अधिक होने के कारण किसानों ने निजी व्यापारियों को अधिक गेहूं बेची थी। उठान का काम होने के बाद किसानों के खाते में भी सरकार की ओर से गेहूं की राशि डाली जा रही है।
विज्ञापन
मंडियों में हुई खरीद
मंडी, खरीद
सिरसा, 1771402
डबवाली, 1836807
कालांवाली, 1552566
ऐलनाबाद, 759634
रानियां, 1522175
डिंग, 532052
सरकारी खरीद बंद होने के बाद निजी व्यापारियों करेंगे कॉमर्शियल खरीद
सरकार की ओर से एमएसपी पर सरकारी खरीद बंद किए जाने के बाद निजी व्यापारियों की तरफ से खरीद जारी रखी जाएगी। अब एमएसपी 2125 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है। ऐसे में निजी व्यापारियों की ओर से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार किसानों से खरीद की जा रही है। अभी भी जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर गेहूं का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है उनसे व्यापारी कम दाम पर गेहूं की खरीद कर रहे हैं।
15 मई तक ही गेहूं की एमएसपी पर खरीद होने का पत्र जारी हुआ था। इसके बाद अभी खरीद को लेकर मुख्यालय की तरफ से कोई भी नया आदेश जारी नहीं किया गया है। - विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा ।