फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab Roadways bus and car collide, three injured

पंजाब रोडवेज बस और कार की आमने सामने टक्कर, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways bus and car collide, three injured
नागरिक अस्पताल में घायल को लेकर जाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। बरनाला रोड स्थित बाईपास के नजदीक पंजाब रोडवेज बस और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार परिवार के तीन सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर दो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार फतेहाबाद के गांव खुनन निवासी रणजीत सिंह अपनी मां सुखविंद्र कौर और भांजी महक के साथ विदेश जाने संबंधित दस्तावेजों को ठीक करवाने के लिए सरदूलगढ़ से सिरसा आ रहे थे। इस दौरान बरनाला रोड के नजदीक बाईपास पर ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। कार बस के नीचे घुस गई। हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद बच्ची महक और उसके मामा रणजीत सिंह को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पर अभी उनका इलाज चल रहा है। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं, हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

भांजी को सरदूलगढ़ से स्कूल से लेकर आया था रणजीत सिंह
घायल सुखविंद्र कौर ने बताया कि उसकी बेटी और दामाद विदेश में रह रहा है। उसकी दोहती उनके पास ही खुनन में रह रही है। दोहती को विदेश भेजने संबंधित दस्तावेजों को ठीक करवाने के लिए वे सिरसा में आ रहे थे, लेकिन रास्ते में सड़क हादसा हो गया। महक सरदूलगढ़ के डीएवी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। हादसे के दौरान महक चालक रणजीत सिंह के साथ अगली सीट पर बैठी थी। जबकि सुखविंद्र कौर पिछली सीट पर बैठी थी। जिसके सखुविंद्र कौर को मामूली चोट आई है।

नागरिक अस्पताल में हादसे में घायल को ले जाते परिजन। संवाद

नागरिक अस्पताल में हादसे में घायल को ले जाते परिजन। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed