फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab Police stopped the farmers going to sell paddy, angry farmers blocked the road

धान बेचने जा रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने नाके पर रोका, गुस्साए किसानों ने किया रोड जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police stopped the farmers going to sell paddy, angry farmers blocked the road
रोड पर ट्रैक्टर-ट्रालियां लगाकर रोष व्यक्त करते किसान। - फोटो : Sirsa
रोड़ी। किसानों ने गोशाला के निकट पंजाब क्षेत्र में पुलिस नाके पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि उन्हें धान बेचने जाने के लिए पंजाब क्षेत्र में एंट्री नहीं दी जा रही। सूचना के बाद सरदूलगढ़ पुलिस, मार्केट कमेटी के अधिकारी व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे तक चली जद्दोजहद उपरांत किसानों ने बात मानते हुए रोड खोल दिया।
विज्ञापन

दरअसल रोड़ी, सुरतिया, मत्तड़, लहंगेवाला, थिराज, मलड़ी व भीवां सहित आसपास के गांवों के काफी किसानों की रोड़ी के साथ लगते पंजाब क्षेत्र के सरदूलगढ़ में आढ़त है। जिसके चलते किसान अपनी फसलें वहीं लेकर जाते हैं। शुक्रवार को रोड़ी के किसान 4 ट्रॉलियों में धान भरकर सरदूलगढ़ में आढ़तियों के पास बेचने जा रहे थे। इसी दौरान गोशाला के निकट पंजाब पुलिस के नाके पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें पंजाब में एंट्री करने से रोक दिया। जिसके बाद किसानों ने पुलिसकर्मियों को आढ़त का हवाला दिया। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। काफी देर तक चली बहसबाजी उपरांत किसानों ने यूनियन के सदस्यों को सूचना दी तो कुछ ही देर बाद यूनियन के जिला प्रधान सिकंदर सिंह की अगुवाई में काफी किसान मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर रोड़ी-सरदूलेवाला मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद व सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए भड़ास निकाली। वहीं सूचना के बाद सरदूलगढ़ थाना प्रभारी संजीव भाटी, मार्केट कमेटी सचिव जगतार सिंह व आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान साहिल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों व किसानों के बीच काफी देर तक जद्दोजहद चलती रही। जिसके बाद आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने मार्केट कमेटी व थाना प्रभारी को अवगत करवाते हुए कहा कि उक्त किसानों की काफी समय से पंजाब क्षेत्र के सरदूलगढ़ में आढ़त है। इसलिए किसान वहीं फसल डालेगा जहां उसकी आढ़त हो। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही। जिसके बाद पुलिस ने आढ़ती एसोसिएशन की बात मानते हुए किसानों को पंजाब में फसल ले जाने हेतु एंट्री दे दी। तदोपरांत किसानों ने करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खोल दिया। गौरतलब है कि विगत वर्ष भी रोड़ी क्षेत्र के किसानों को पंजाब पुलिस ने इसी नाके पर धान ले जाने से रोका था। जिसके बाद गुस्साए किसान ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर पंजाब में इंट्री कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed