{"_id":"6015976d8ebc3e31965c582c","slug":"pulse-polio-campaign-will-start-in-the-district-from-today-sirsa-news-rtk5931439177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज चलेगा प्लस पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज चलेगा प्लस पोलियो अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 717 बूथ, 44 ट्रांजिट टीम एवं 158 मोबाइल टीमें बनाई गई है। जिसमें एक लाख 49 हजार 346 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 156 सुपरवाइजर व 3028 वैक्सीनेशन बूथ मेंबर लगाए गए हैं। रविवार को केंद्रों पर पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। जबकि सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी घरों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर तीन केंद्रों को कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को तीन केंद्रों पर कुल 76 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है। वहीं जिला अस्पताल सिरसा में 44, डबवाली में 25 और ऐलनाबाद में 7 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। हालांकि विभाग की ओर से कुल 170 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए टारगेट तय किया गया था। स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 4885 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगा चुका है। वहीं शनिवार को भी कोरोना का एक मरीज पाया गया। जिले में कोरोना के अब 12 मामले सक्रिय हैं।
दो दिन बंद वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पल्स पोलियो अभियान चलाए जाने को लेकर अब रविवार और सोमवार तक कोरोना वैक्सीनेशन लगाने का कार्य बंद किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को पोलियो रोधक दवा पिलाने के अभियान में लगाया गया है। हालांकि विभाग की ओर से कुल 6533 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया गया है।
विज्ञापन
कोट
शनिवार को तीन केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन लगाने का अभियान चलाया गया था। कुल 76 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 4885 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। रविवार और सोमवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।
-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सिरसा।