फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Public Health Department will provide training to employees to prevent wastage of water.

Sirsa News: पानी की बर्बादी रोकने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को देगा ट्रेनिंग

Thu, 25 Apr 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department will provide training to employees to prevent wastage of water.
सिरसा। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी कर्मचारियों को 500 घंटों की ट्रेनिंग दी जाएंगी। ट्रेनिंग में कर्मचारी को फिल्टर, पलंबर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री आदि सभी क्षेत्र में सक्षम बनाया जाएगा, फील्ड में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। जिसके लिए ये योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से विभाग के सभी कर्मचारियों को हर घर को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के उद्देश्य से दी जाएगी। जिसमें कर्मचारियों को 500 घंटों का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण के दौरान पीने के पानी से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उन सभी समस्याओं को चिन्हित करके तुरंत प्रभाव से ठीक किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी घर को पीने के पानी की कोई दिक्कत न आए। बता दें कि विभाग की ओर से गांवों व ढाणियों का सर्वे करवाया गया था। सर्वे में पाया गया कि कुछ गांवों के जलघरों में पानी नहीं पहुंच रहा था। इन्हीं गांवों व ढाणियों में जल पहुंचाने के उद्देश्य से इसका प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

सर्विस स्टेशनों के कारण नहीं पहुंच रहा घरों में पानी
जिले 334 गांवों का सर्वे विभाग की ओर से करवाया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में कुछ घरों ने पीने के पानी का प्रयोग हरा चारा, सब्जियों व शहरी क्षेत्रों में सर्विस स्टेशनों पर पानी का प्रयोग हो रहा है। जिस कारण गांवों के कुछ घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। पूरे जिले में ऐसे सभी घर जहां पीने के पानी का प्रयोग हरा चारा व सब्जियों तथा शहरी क्षेत्रों में सर्विस स्टेशनों के लिए हो रहा है, उनको चिह्नित करके विभाग की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के पीने के पानी के सभी घरों का सर्वे भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर उन घरों को भी चिह्नित करेंगे, जिन घरों में पीने के पानी के न पर बंद करने वाली टैप नहीं लगी हुई, ताकि उन सभी घरों में टैप लगाई जा सके। ताकि जिन घरों में पीने का पानी नहीं पहुंचता उन घरों में पीने का पानी पहुंच सके। गांव में जितनी भी लीकेज है उनको भी इस अभियान के दौरान चिह्नित करके ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। जिसमें सभी कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 500 घंटे की ट्रेनिंग लेनी अनिवार्य होगी।
-राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed