फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Public health department employee dies due to dust in generator

Sirsa News: जनरेटर में साफा आने से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत

Thu, 22 Aug 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Public health department employee dies due to dust in generator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कंगनपुर रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग के डिस्पोजल प्लांट पर कार्य करते समय हुए हादसे में वीरवार शाम को एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। मृतक डिस्पोजल प्लांट पर सीवरमैन के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार,
बारिश आने पर सीवरेज के डिस्पोजल की सफाई का कर चल रहा था। इस दौरान मशीन चलाने के लिए जैसे ही कर्मचारी ने जनरेटर चलाया तो अचानक उसका साफा जनरेटर के पंखे में आ गया और उसका दम घुट गया। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौजूद अन्य कर्मचारियों ने हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के एसडीओ रूपराम नागल व कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed