फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Protests were held accusing the government of breaking its promise.

Sirsa News: सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Protests were held accusing the government of breaking its promise.
सिरसा। रोडवेज परिसर में कर्मचारी भूखहड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते हुए। संवाद
सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सिरसा डिपो में कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल की। शाम चार बजे तक रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। भूख हड़ताल में विशेष रूप से राज्य प्रधान नरेंद्र सिंह दिनोद व कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन

हालांकि शाम चार बजे सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रमेश कुमार ने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई। उपप्रधान राजकुमार कैशियर, विरेंद्र कुलेरी, रविंद्र कुमार ने बताया कि सरकार व परिवहन मंत्री की ओर से रोडवेज कर्मचारियों को बुलाकर भी उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी 22 फरवरी को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सिरसा डिपो से भी कर्मचारी इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। नेताओं ने कहा कि जनता का पैसा प्राइवेट बस मालिकों को दोनों हाथों से लुटाया जा रहा है। कोरोना काल में हरियाणा रोडवेज की बस और रोडवेज कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत करके यूपी, बिहार जैसे दूर दराज के इलाकों में भी मजदूरों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की बजाय सरकार ने उन्हें उस समय का ओवर टाइम तक नहीं दिया। कोरोना काल के दौरान किलोमीटर स्कीम की बसों का संचालन न होने पर भी उन्हें 50 करोड़ रुपये की सौगात दी जा रही है, जिसका रोडवेज कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हैं। ग्रुप डी के कर्मचारियों को सिरसा डिपो में ओवर टाइम, बकाया नाइट अलाउंस और एलटीसी का भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं का बातचीत के जरिए तुरंत समाधान किया जाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान पृथ्वी चाहर ने की, जबकि संचालन सतपाल सिंह रानियां ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ व जिला सचिव रमेश कुमार सैनी ने भी समर्थन किया। हड़ताल में कुलबीर सिंह, इंदपाल, रवि कुमार, संदीप कुमार कुलबीर सिंह, जगबीर सिंह सहित अनेक रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed