फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest over of milk sellers

Sirsa News: दूध की दरें बढ़ाने के लिए 3 दिन से जारी किसानों का धरना खत्म

Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
protest over of milk sellers
सिरसा। वीटा मिल्क प्लांट के बाहर प्रदर्शन करते हुए किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दूध की दर बढ़ाने की मांग पर पिछले तीन दिनों से जारी किसानों और पशुपालकों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को मांगों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय दिया है।
पशुपालकों ने कहा कि यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 17 अक्तूबर को जाट धर्मशाला में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के पशुपालक व डेयरी संचालक एकत्रित होकर रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान नेता जसबीर सिंह भट्टी ने कहा कि तीन दिन तक चला धरना उनके लिए सफल रहा लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों का कहना है कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि दूध के मौजूदा दर में उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में दूध के खरीद मूल्य में उचित बढ़ोतरी जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान वीटा मिल्क प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश मेहता के साथ भी प्रदर्शनकारियों की बातचीत हुई थी जिसमें उन्होंने अंबाला में लागू दर को उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद लागू करने का आश्वासन दिया है।
इस पर भी किसानों ने कहा कि केवल आगे से मार्जिन लागू करना पर्याप्त नहीं होगा। उनका कहना है कि जिस अवधि में दूध के दर में अंतर रहा है, उसकी भरपाई भी वीटा की ओर से ब्याज सहित की जानी चाहिए।

पशुपालकों ने कहा कि दूध उत्पादन में चारा, पशु आहार, दवाइयों और श्रम समेत विभिन्न खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा खरीद मूल्य में पशुपालकों के लिए पर्याप्त लाभ की गुंजाइश नहीं बचती। उन्होंने सरकार और संबंधित संस्थाओं से दूध के दर को लागत के अनुरूप तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed