{"_id":"e32ca646d68ccb4b5c8292e7a5b0faee","slug":"protest-march-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेेगूमार्ग पर मेला ग्राउंड की गली नंबर आठ में बदहाल सीवरेज व्यवस्था को लेकर वार्ड नंबर 12 और 13 के लोगों ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लामबद होकर नारेबाजी की साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शनकारी बिमला, लिछमा, चंद्रकला, गीता, शांति, शकुंतला, फुल्ली देवी, भतेरी, सुषमा, सावित्री, पूजा, सुमन, कृष्ण लाल, जुगल सैनी, महेंद्र सैनी, सोनू भाटीवाल, बजरंग सैनी, अमर सैनी, प्रेम सैनी, रणजीत सैनी, मुकेश सैनी आदि ने बताया कि गली में सीवरेज व्यवस्था पिछले डेढ़ माह से चोपट है। सीवर जाम होने से गली और घरों में पानी भर जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो कई-कई दिन तक सुनवाई नहीं होती। कर्मचारी खानापूर्ति करते हुए एक बार सीवर खोलकर चले जाते हैं, परंतु थोड़ी देर बाद सीवर फिर जाम हो जाता है। समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं।
उन्होंने बताया कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। सीवर का गंदा पानी घरों के आगे एकत्रित हो गया है। गली ऊंची होने के कारण अधिकतर घर नीचे हैं। ऐसे में गंदा पानी कई घरों में भी भरा हुआ है आया है। पूरे मोहल्ले में बदबू फैली हुई है। कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब भी समस्या को लेकर कार्यकारी अभियंता को संपर्क किया जाता है तो वे कॉल रिसीव नहीं करते। लोगों ने विभागीय जेई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समस्या के समाधान को लेकर जेई. से कई बार गुहार की पर हर बार कह दिया जाता है कि वे अपने हिसाब से काम करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सीएम. विंडो में शिकायत करेंगे और सीवरेज समस्या के स्थाई समाधान की मांग करेंगे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र कोई हल न निकाला गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
फोटो: