फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Protest held for five hours at Badagudha police station, sloganeering

Sirsa News: बडागुढ़ा थाने में लगाया पांच घंटे तक धरना, नारेबाजी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protest held for five hours at Badagudha police station, sloganeering
प्रदर्शन करते हुए  गोरक्ष व अन्य । 
बडागुढ़ा। गांव साहुवाला प्रथम में एक व्यक्ति की ओर से एक गाय के साथ दुराचार करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज विभिन्न धार्मिक एवं गोसेवा संगठनों ने बडागुढ़ा थाने के बाहर पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना के चलते सिरसा से अतिरिक्त पुलिस बल भी थाने में बुलाया गया था। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, सर्व हिंदू समाज के सदस्य बडागुढ़ा थाने में एकत्रित हुए और गेट के आगे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पूनिया, दिनेश गर्ग व राकेश कटारिया, बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक सोलंकी ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। साहुवाला प्रथम के एक व्यक्ति की ओर से जो गाय के साथ कृत्य किया गया है वह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में बडागुढ़ा पुलिस पहले तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में आनाकानी करती रही। जब संगठनों की ओर से इस मुद्दे को उठाया गया तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मात्र पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर औपचारिकता निभा दी और आरोपी तुरंत जमानत पर छोड़ भी दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करना चाहिए था।

इस मामले में बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जो कार्रवाई बनती थी, वही की है। इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया था। आरोपी को जमानत प्रावधान के मुताबिक ही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed