फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest for mid day meal cook

Sirsa News: गांव की जगह अन्य को मिड-डे मील रसोइया रखने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 16 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest for mid day meal cook
फोटो - रानियां01   स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
गांव की रसोइया को फिर से नहीं रखने पर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

फोटो -- 21
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी रामसिंह पुरा में मिड-डे मील के खाली पद पर बाहरी विद्यालय की सरप्लस रसोइये को लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों रामकुमार, शिशपाल, सतपाल, रामसिंह, साधा राम, हरपाल, वीरपाल सिंह, मीरा देवी, कस्तूरी देवी, सुमित्रा, दर्शना, पूनम, रेनू बाला, कश्मीर कौर, रोशनी देवी, सुनीता, परमजीत कौर, चंद्रमुखी सहित अन्य ने बताया कि विद्यालय में पहले कश्मीर कौर मिड-डे मील रसोइया के पद पर कार्यरत थीं, जो दिसंबर माह में सेवानिवृत्त हो गईं। इसके बाद विद्यालय की ओर से गांव में मुनादी कर पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए।
विज्ञापन

गांव से रेनू बाला और परमजीत कौर ने विभागीय शर्तों को पूरा करते हुए आवेदन किया। विभागीय प्रक्रिया के बाद रेनू बाला को रसोइया नियुक्त किया गया, लेकिन कुछ दिनों पश्चात उन्हें पद से हटाकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोलियांवाली में कार्यरत सरप्लस कुक मनजीत कौर को इस पद पर समायोजित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रेनू बाला के चार बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं, उसका पति उसे छोड़कर जा चुका है। वह सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, फिर भी उसे हटाकर दूसरे गांव की रसोइये को नियुक्त किया जाना अन्यायपूर्ण है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि रेनू बाला को पुनः नियुक्त नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोलियांवाली के प्राचार्य राजेंद्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिंदड़ां के प्राचार्य रामचंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाकोड़ा के प्राचार्य सुरेंद्र गाट आदि मौजूद रहे।
---
कोट़स
कुक पद के लिए गांव से परमजीत कौर और रेनु बाला के दो आवेदन आए थे। ग्राम पंचायत, एसएमसी कमेटी और विद्यालय प्रशासन द्वारा विभागीय नियमानुसार रेनू बाला का नाम उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। इसी दौरान परमजीत कौर ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद जांच के लिए कमेटी लगाई गई और इसी दौरान 9 जनवरी को नजदीकी स्कूल के सर प्लस कुक को खाली पदों पर लगाने के आदेश जारी हुए। जिसके चलते विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोलियांवाली से सर प्लस कुक मनजीत कौर को समायोजित किया गया है। सर प्लस कुक का समायोजित का कार्य विभागीय नियमानुसार किया गया है। - राजेंद्र, प्राचार्य रा.व.मा. विद्यालय भड़ोलियांवाली।

-----------
राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामसिंह पुरा में मिड डे मिल के खाली पद के लिए विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। इसी दौरान विभाग द्वारा उसी ग्राम पंचायत के सर प्लस कुक को खाली पद पर लगाने के आदेश जारी हुए थे। विभागीय आदेशों के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोलियांवाली में सर प्लस कुक मंजीतकौर को प्राथमिक पाठशाला के कुक के रिक्त पर पर समायोजित किया गया है। - भागा राम, खंड शिक्षा अधिकारी रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed