फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest,civic issuse,farmer,sirsa news

किसानों ने भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे

Fri, 18 Jun 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
protest,civic issuse,farmer,sirsa news
जिले में भाजपा-जजपा के कार्यक्रमों का किसानों की ओर से विरोध लगातार जारी है। शुक्रवार दोपहर को आदित्य कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की बैठक होनी थी। बैठक में जींद से भाजपा प्रभारी अमरपाल राणा ने विशेष रूप से पहुंचना था।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला सहित अमन चोपड़ा व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष के कार्यालय में पहुंचेे। इसकी सूचना भारतीय किसान एकता संगठन से संबंधित किसानों को लगी। इसके बाद किसान महिला थाना के सामने एकत्रित हुए। जहां पुलिस भारी बल तैनात था। पुलिस फोर्स को चकमा देते हुए काफी किसान हाथों में काले झंडे लेकर कार्यालय समक्ष पहुंच गए। हाथों में काले झंडे लिए किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस तैनात किया गया था और कार्यालय से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बैरीकेड्स लगाए हुए थे। पुलिस बल ने किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया। किसानों ने दो बजे अपना विरोध प्रदर्शन कार्यालय के पास शुरू कर दिया। जहां किसानों ने भाजपा के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। करीब तीन बजे भाजपा जींद से भाजपा प्रभारी अमरपाल राणा, सिरसा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, अमन चोपड़ा व भाजपा नेता अपने कार्यालय से कॉलोनी में स्थित अन्य कोठी पर गए तो किसानों ने नेताओं को काले झंडे दिखाकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को विरोधी करार दिया और कार्यक्रमों के विरोध की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा नेताओं की गाड़ियां वहीं खड़ी रही। इसके चलते किसानों ने 6 बजे तक आदित्य कॉलोनी में अपनी धरना जारी रखा। किसान नेता गुरप्रीत गिल, गुरमीत ढिल्लों, अरविंद सिंह ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की कॉल पर जहां-जहां भाजपा-जजपा व इनके समर्थक नेताओं के कार्यक्रम होते हैं। वहां किसानों की ओर से विरोध जाहिर किया जाता है। शुक्रवार को भी किसानों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया है। आगे भी भाजपा व सरकार की समर्थित नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed