फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest against nyc recruitment

Sirsa News: एनवाईसी चयन प्रक्रिया का प्रचार न होने पर सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 Feb 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
protest against nyc recruitment
सिरसा। यूथ क्लब एसोसिएशन के सदस्य ज्ञापन सौंपते हुए। क्लब
- यूथ क्लब के युवाओं ने किया प्रदर्शन, आवेदन तिथि बढ़ाने व प्रचार करने की मांग
विज्ञापन

फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक यानी एनवाईसी चयन प्रक्रिया पर युवाओं ने शनिवार को विरोध जताया। यूथ क्लब एसोसिएशन हरियाणा ने शनिवार को मेरा युवा भारत (पूर्व में नेहरू युवा केंद्र) में जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह को ज्ञापन सौंपकर चयन प्रक्रिया में अनियमितता की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग रखी।
यूथ क्लब सिरसा के बैनर तले विभिन्न युवा संगठनों ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद सभी युवा मेरा युवा भारत के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

क्लब के संस्थापक लवप्रीत खैरेकां ने बताया कि हर वर्ष मेरा युवा भारत के अंतर्गत जिले में 16 एनवाईसी स्वयंसेवकों का चयन होता है। पूर्व वर्षों में इस प्रक्रिया की सूचना ऑनलाइन पोर्टल, ऑफलाइन प्रचार तथा समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर साझा की जाती रही है। परिणामस्वरूप 800 से 900 युवा पंजीकरण कर आवेदन करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चयन प्रक्रिया की कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई। इसी कारण केवल 27 युवाओं ने आवेदन किया, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण सार्वजनिक न होने से बड़े स्तर पर युवा रहे वंचित
लवप्रीत ने बताया कि सार्वजनिक रूप से जानकारी साझा न होने की जानकारी युवा क्लब के सदस्यों को मिली तो उनमें रोष फैल गया। इसके साथ ही उन्होंने पारदर्शिता बहाल करने की मांग की। संगठन ने मांग रखी कि एनवाईसी चयन प्रक्रिया के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए। साथ ही इसका प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि युवा इसके लिए आवेदन कर सकें।
कोट्स
युवा क्लबों की मांग हमारे पास आई है। उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
-धनपत सिंह, जिला युवा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed