फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest against hariyana cm

सांसद दीपेंद्र मामले में नहीं थम रहा कांग्रेस का गुस्सा, गांधी चौक पर जलाया सीएम का पुतला

Wed, 16 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Wed, 16 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
 सांसद दीपेंद्र हुड्डा मामले में कांग्रेस का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को हलका कांग्रेस डबवाली ने पूर्व ओएसडी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. के.वी. सिंह की अगुवाई में गांधी चौक पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मंजूर की गई परियोजनाओं का दोबारा शिलान्यास करके बीजेपी सरकार झूठी वाहवाही लूटना चाहती है। सहिष्णुता की बात करने वाली भाजपा खुद असहिष्णुता कर रही है।
विज्ञापन


इसका ताजा उदाहरण झज्जर के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहले तो रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को निमंत्रण देना व बाद में उन्हें दिए गए निमंत्रण को खारिज करना सबसे बड़ी असहिष्णुता व जनप्रतिनिधि का अपमान करना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी सरकार द्वारा अपमान करना केवल उनका अपमान नहीं बल्कि हरियाणा प्रदेश की जनता का अपमान है व बीजेपी सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड के बहाने झूठा केस दर्ज करवाकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। जोकि दर्शाता है कि मोदी सरकार लोकतंत्र में विश्वास नही करती है। झूठे मामले बनाकर विपक्ष को दबाने की कोशिश में ऐसे लोग कभी सफल नहीं होंगे। नेता केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर से विरोध करते रहेंगे। देश व प्रदेश की जनता आने वाले समय में भाजपा की जनविरोधी सरकार से अपने अपमान का बदला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed