फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Property tax assessment notice turned into disaster, queue of people in NP office

आफत बने प्रॉपर्टी टैक्स मूल्यांकन नोटिस, नप कार्यालय में लगी लोगों की कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Property tax assessment notice turned into disaster, queue of people in NP office
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स के मूल्यांकन नोटिस ठीक करवाते शहरवासी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकार की ओर से करवाया गया प्रॉपर्टी सर्वे अब शहरवासियों के लिए आफत साबित हो रहा है। सर्वे के बाद जारी किए जा रहे मूल्यांकन नोटिस में गलतियां ही गलतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में इन्हें ठीक करवाने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी नगर परिषद कार्यालय में आने लगे हैं। पार्षदों ने भी एकत्र होकर कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की और समस्या बताई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि एजेंसी ने पहले जल्दबाजी में सर्वे कर दिया और अब मूल्यांकन नोटिस में गलतियां ठीक करवाने के लिए लोगों से कागजात मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सरकार के आदेश पर प्रॉपर्टी सर्वे करवाया। करीब दो साल पहले हुए सर्वे के दौरान शहर की 79 हजार प्रॉपर्टी का सर्वे किया गया। अब इसका मूल्यांकन नोटिस वितरण का काम शुरू किया गया है। एजेंसी का कहना है कि यदि नोटिस में कोई गलतियां हैं तो इन्हें ठीक करवाया जा सकता है। इसके लिए समय दिया जा रहा है। ऐसे में एजेंसी की ओर से मूल्यांकन नोटिस वितरण के बाद अब लोग नगर परिषद में पहुंचने लगे हैं। इतना ही नहीं कई लोग अपने संबंधित निवर्तमान पार्षदों के घर में जाने लगे हैं और गलतियों को लेकर उन्हें जिम्मेदार ठहराने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में लगी लंबी कतार, लोग बोले: पहले गलतियां कर दी, अब कागजात मांग रहे
नगर परिषद में शहरवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। हालांकि अभी करीब 7-8 कॉलोनियों में ही नोटिस वितरण का काम हुआ है। इतने में ही लोग नगर परिषद कार्यालय में आकर कतारों में लग गए हैं। यहां आए लोगों राम निवास, गिरधारी लाल, प्यारे लाल, राजेश कुमार, बिमला रानी ने बताया कि पहले तो जल्दबाजी में सर्वे कर दिया। अब गलती आ रही है। इन गलतियों को ठीक करवाने के लिए नप कार्यालय आए हैं तो इसकी एवज में कागजात मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान भी डॉक्यूमेंट देखे गए थे फिर भी गलती कर दी। अब फिर दोबारा कागजात मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, पहले करवा लें ठीक
शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना ये है कि नया प्रॉपर्टी टैक्स प्लान 1 अप्रैल से लागू हो जाए। ऐसे में जिस भी मूल्यांकन नोटिस में गलती है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें। अन्यथा नोटिस में शामिल प्लान अनुसार ही शहवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी करनी पड़ेगी।
सरकार की ओर से अनुबंधित की गई याशी एजेंसी
सरकार की ओर से सर्वे के लिए याशी एजेंसी को अनुबंधित किया गया है। सर्वे हो चुका है और अब मूल्यांकन नोटिस वितरण का काम चल रहा है। याशी एजेंसी के इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि मूल्यांकन नोटिस वितरण के लिए करीब 25 टीमों को फील्ड में उतारा गया है। ये टीमें नोटिस वितरण का काम कर रही हैं।

जानिये... कहां कितने नोटिस बंटे
एरिया, नोटिस संख्या (लगभग)
सिरसा, 12000
रानियां, 6600 (काम पूरा)
कालांवाली, 5800 (काम पूरा)
डबवाली, 1200
ऐलनाबाद, 2500
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर किए गए सर्वे के बाद मूल्यांकन नोटिस वितरण का काम किया जा रहा है। जो गलतियां नजर आ रही हैं उन्हें ठीक किया जा रहा है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं कि आमजन को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed