फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Progressive farmer Virendra gets state level honour: Plants are prepared using Israeli method, demand in 11 states of the country

प्रगतिशील किसान वीरेंद्र को मिला राज्यस्तरीय सम्मान : इजराइली विधि से तैयार करते हैं पौधे, देश के 11 राज्यों में मांग

Mon, 23 Dec 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmer Virendra gets state level honour: Plants are prepared using Israeli method, demand in 11 states of the country
एचएयू में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्याम सिंह राणा व कुलपति प्रो बीआर  कंबोज सिरसा
नरेश बैनीवाल
विज्ञापन


चोपटा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को किसान दिवस मनाया गया। इस दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में आयोजित कार्यक्रम में 40 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने चोपटा क्षेत्र के गांव गिगोरानी निवासी किसान वीरेंद्र सहू को हाईटेक नर्सरी के लिए सम्मानित किया।

एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि आधुनिक खेती, राजनीति और समाजसेवा के जज्बे के साथ वीरेंद्र किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। वीरेंद्र की वर्णिका फ्रूट नर्सरी में तैयार पौधे हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र तक प्रख्यात हैं। यहां उत्पादित पौधे खरीदने के लिए इन राज्यों तक के किसान आ रहे हैं। वीरेंद्र ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए समृद्धि नामक मुहिम चलाई है जिसके तहत वह ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बच्चों को फलदार और छायादार पौधे मुफ्त दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन






----







23 साल पहले शुरू की बागवानी







एमए हिंदी पास किसान वीरेंद्र ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती पर ध्यान देना शुरू किया तो परंपरागत खेती के साथ आधुनिक खेती करने का विचार आया। इस इरादे से साल 2003-04 में उन्होंने जैविक खेती शुरू की। इसके तहत 22 एकड़ भूमि पर किन्नू और आठ एकड़ में अमरूद के पौधे लगाए। इसमें उन्हें माता-पिता का पूरा सहयोग मिला। कृषि विभाग से डॉ. लक्ष्यवीर बैनीवाल और डीएचओ सतवीर शर्मा की प्रेरणा से परंपरागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई का जरिया शुरू किया गया। पिछले तीन वर्षों से किन्नू, मौसंबी और नींबू की पौधे तैयार कर बेचना शुरू किया तो इससे उनकी कमाई और बढ़ गई। उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह पांच बजे से तीन या चार घंटे तक बाग में पौधों की देखभाल करते हैं। सरकार के सहयोग से उन्होंने खेत में पानी की डिग्गी भी बना ली है। इसमें उपलब्ध पानी जरूरत के समय टपक विधि से सिंचाई के लिए प्रयुक्त किया जा रहा है। हालांकि किन्नू के पौधों में जल्दी सिंचाई की जरूरत नहीं होती। टपक सिंचाई से पानी, खाद और दवाई सीधे पौधों को मिल जाती है और पानी बेकार नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन




----



राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी कर चुके सराहना







राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने प्रगतिशील किसान वीरेंद्र सहू की वर्णिका सहू फ्रूट नर्सरी गिगोरानी को थ्री स्टार रैंकिंग दी है। इससे अब नर्सरी में तैयार पौधे खरीदने पर किसानों को पूरा अनुदान मिलेगा। पिछले दिनों सिरसा दौरे पर आए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी इस नर्सरी में तैयार पौधों की सराहना की थी।








---

तरबूज, खरबूज को भी मिली है सराहना







वीरेंद्र सहू ने बताया कि वह इजराइली विधि से मल्चिंग कर ताइवान की कंपनी का खरबूज और तरबूज उगाते हैं। इन बेलों पर लगे फल खरीदने के लिए लोगाें में काफी रुझान है। वह अपने खेत में ही सब्जियां उगाते हैं। इसलिए वह कभी भी बाजार से सब्जियां नहीं खरीदते। मौसम के अनुसार बैगन, घीया, तोरी, टमाटर, लहसुन, प्याज, गाजर इत्यादि उगा लेते हैं लेकिन उनके गांव से सिरसा मंडी दूर पड़ती है। इस कारण फलों को वहां ले जाकर बेचने में अधिक भाड़ा लगता है और बचत कम होती है। इस समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने नाथूसरी चोपटा में फलों की मंडी या फल प्रसंस्करण संयंत्र लगाने की जरूरत बताई है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed