{"_id":"65998c3e674b89df0a0b0158","slug":"professors-statement-recorded-in-anonymous-letter-case-sirsa-news-c-128-1-svns1027-13128-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गुमनाम चिट्ठी मामले में प्रोफेसर के बयान हुए दर्ज, विवि प्रशासन भी जांच में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गुमनाम चिट्ठी मामले में प्रोफेसर के बयान हुए दर्ज, विवि प्रशासन भी जांच में जुटा
Sat, 06 Jan 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:52 PM IST
सार
मामला छात्राओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रहा है। विवि प्रशासन की महिला उत्पीडन कमेटी भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय
- फोटो : CDLU university
विस्तार
सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गुमनाम चिट्ठी की एसआईटी की जांच जारी है। शनिवार को पुलिस ने प्रोफेसर के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही छात्राओं के बयान दर्ज करने का सिलसिला जारी रहा। इस मामले में विवि प्रशासन भी जांच में जुटा है।
गुमनाम पत्र में आरोप है कि सीडीएलयू के एक प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की और उनका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया है। ये गुमनाम पत्र हरियाणा राज्यपाल, कुलपति सीडीएलयू, सीएम हरियाणा, राज्य महिला आयोग हरियाणा व राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली को भी भेजा गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग की अगुवाई में छात्राओं के मामले की जांच की जा रही है।