फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Procession taken out in the city, Dharmanagari echoed with the chants of Shri Ram

Sirsa News: शहर में निकाली शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी

Thu, 23 Jan 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in the city, Dharmanagari echoed with the chants of Shri Ram
शोभा यात्रा में झांकी निकालते कलाकार।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की। शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभा यात्रा का शुभारंभ बाबा सरसाई नाथ धाम से हुआ। यहां महंत बाबा सुंदराईनाथ ने शोभायात्रा को श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा के दौरान संत व महंत शहरवासियों को आशीर्वाद देते रहे। महंत आशीर्वाद के रूप में किसी को फूल तो किसी को चांदी के सिक्के दे रहे थे।
विज्ञापन

बैंड बाजे के साथ शहर के बाजारों में निकली शोभा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। लोगों ने शोभा यात्रा में दिव्य राम दरबार पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शोभा यात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते और जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा आर्य समाज रोड,सदर बाजार, रोड़ी बाजार, भादरा बाजार, काठमंडी, गोल डिग्गी चौक, सतनाम सिंह चौक से होते हुए श्री चमत्कारी बालाजी धाम कंगनपुर रोड पर पहुंची। यहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रही झांकियां
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन राम जी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी पर नृत्य किया। शोभायात्रा से पूरा शहर रामजी के नाम में ही राममयी हो गया। शोभायात्रा में निकाली गई विशेष झांकियों में श्री राम दरबार, श्री हनुमान जी, श्री गणेश जी, श्री दुर्गा माता, श्री राधा कृष्ण के अलावा अन्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed