फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of students with private bus sanchalak

Sirsa News: बस स्टैंड पर बस संचालकों ने विद्यार्थियों से बदसलूकी की, एबीवीपी ने किया विरोध

Fri, 24 Apr 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
problem of students with private bus sanchalak
डबवाली बस स्टैंड पर डबवाली।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के सदस्य प्रदर्शन करते हुए। परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को पिछले कई दिनों से डबवाली बस स्टैंड पर निजी बस संचालकों की विद्यार्थियों से पास होने के बाद भी जबरन किराया वसूलने, अभद्र व्यवहार करने व धमकाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी को लेकर शुक्रवार को निजी बस संचालकों व छात्रों में विवाद हुआ। छात्रों ने बस स्टैंड पर निजी बस संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
नगर मंत्री, डबवाली व प्रदेश संयोजक, खेलो भारत देवांशु शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर पहुंचकर निजी बस संचालकों से बातचीत की थी। बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक श्यामलाल भी मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने 21 अप्रैल को जारी सरकारी गाइडलाइन के अनुसार बस संचालकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के बस पास निजी बसों में पूर्ण रूप से मान्य होंगे। साथ ही रोडवेज जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवांशु शर्मा ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद 24 अप्रैल को पुनः विद्यार्थियों की तंग किया जा रहा था। विद्यार्थियों से शिकायतें मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और एसएस के साथ मिलकर निजी बस संचालकों से बातचीत की। इस बार भी बस संचालकों ने किसी भी प्रकार की बात सुनने से इन्कार कर दिया। उल्टे उन्होंने कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों से बदसलूकी की। विद्यार्थियों के वीडियो बनाने पर उन्होंने मोबाइल फोन तोड़ने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। स्थिति बिगड़ने पर विद्यार्थियों को 112 पर कॉल कर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed