फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man kills wife over suspicions about her character, then hangs himself

Sirsa News: चरित्र पर संदेह में पत्नी की हत्या कर खुद ने फंदा लगाया

Fri, 16 Oct 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Man kills wife over suspicions about her character, then hangs himself
सिरसा। गांव कंगनपुर स्थित दशमेश नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में चरित्र पर शक में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। घटना बुधवार की है। वीरवार को दोनों शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि गांव कंगनपुर स्थित दशमेश नगर में रहने वाले चंद्रप्रकाश (45) ने डंडे से वार कर अपनी पत्नी सुलोचना (43) की हत्या कर दी और इसके बाद खुद को कमरे में बंदकर फंदा लगाकर जान दे दी। दंपती में अक्सर घरेलू विवाद होता था। जांच में पता चला है कि बुधवार को सुलोचना रसोई में रोटियां बना रही थी। इसी दौरान चंद्रप्रकाश ने उसके सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे तक मकान से किसी के बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो चंद्रप्रकाश फंदे पर लटका दिखा। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। बाहर के कमरे में चंद्रप्रकाश का शव फंदे से लटका था और रसोई में सुलोचना का खून से लथपथ शव पड़ा था। शव के पास खून से सना डंडा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 साल पहले हुई थी शादी
जांच अधिकारी लेखराज के अनुसार, चंद्रप्रकाश मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के गांव वासलाल सिंह का रहने वाला था। वह राजमिस्त्री था और कई वर्षों से परिवार सहित दशमेश नगर में रह रहा था। उसकी शादी करीब 19 साल पहले सिरसा निवासी सुलोचना से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मोनू अहमदाबाद में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है जबकि छोटा बेटा सोनू गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। घटना के समय दोनों घर पर मौजूद नहीं थे।
कहासुनी के बाद शराब पीने की बात आई सामने
पुलिस के मुताबिक सुलोचना कहीं भी जाती थी तो चंद्रप्रकाश उस पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद चंद्रप्रकाश के शराब पीने की बात सामने आई है। सूचना पर छोटा बेटा सोनू रात करीब ढाई बजे सिरसा पहुंचा। सुबह रिश्तेदार नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सोनू, चंद्रप्रकाश के भाई पप्पू और चचेरे भाई विजय कुमार के बयान दर्ज किए। सोनू की रिपोर्ट पर चंद्रप्रकाश के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, चंद्रप्रकाश के बड़े भाई पप्पू ने बताया कि चंद्रप्रकाश कोई नशा नहीं करता था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उसने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने चंद्रप्रकाश को कभी गुस्सा करते नहीं देखा। करीब 15 दिन पहले मोबाइल पर उससे बात हुई थी। वह बिल्कुल सामान्य लग रहा था।

:::::::::
जांच में महिला के चरित्र पर शक के कारण दंपती के बीच विवाद की बात सामने आई है। मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
-दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed