फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of plyground

Sirsa News: खिलाड़ियों के अभ्यास में झाड़ियां व घास बाधा

Wed, 05 Aug 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
problem of plyground
मोचीवली स्थित मैदान में उगी हुईं घास व झाड़ियां
सरपंच ने जल्द सफाई और सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया भरोसा
विज्ञापन


फोटो --- 3,6,7,8,9
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डिंग मंडी। क्षेत्र के गांव मोचीवाली का एकमात्र खेल मैदान बदहाल है। मैदान में उगीं झाड़ियां और घास खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बन रही हैं। बरसात के कारण हालात और खराब हो गए हैं। इससे दौड़, कबड्डी सहित अन्य खेलों का नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने मैदान की सफाई तथा खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन खेल मैदान की अनदेखी के कारण युवा बेहतर तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

मैदान में कई स्थानों पर कांटेदार झाड़ियां फैल चुकी हैं जिससे खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। उनका कहना है कि यदि मैदान को व्यवस्थित किया जाए तो यहां के खिलाड़ी ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स --- खिलाड़ियों ने बयां किया दर्द
दाैड़ की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास जरूरी होता है लेकिन मैदान में झाड़ियां होने से दौड़ लगाने में परेशानी होती है। कई बार दूसरे स्थानों पर जाकर अभ्यास करना पड़ता है। मैदान की जल्द सफाई होनी चाहिए।
-शुभम, खिलाड़ी।
गांव में खेल मैदान तो है लेकिन उसकी नियमित देखभाल नहीं हो रही। यदि मैदान साफ रहे और मूलभूत सुविधाएं मिलें तो गांव के कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
-राजपाल, खिलाड़ी
कोट्स
गांव के युवा खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन इसके लिए बेहतर मैदान जरूरी है। पंचायत और प्रशासन को खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

-राहुल, खिलाड़ी
कोट्स
बरसाती मौसम के कारण खेल मैदान की सफाई नहीं हो सकी। जल्द ही मैदान की सफाई कराई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण में अभ्यास की सुविधा मिल सके। साथ ही खेल मैदान में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा।
-समेस्ता, सरपंच, मोचीवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed