फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pro. Deepti Choudhary appointed Vice Chancellor of Bansi Lal University, Bhiwani

Sirsa News: प्रो. दीप्ति चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलपति नियुक्त हुईं

Wed, 13 Mar 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pro. Deepti Choudhary appointed Vice Chancellor of Bansi Lal University, Bhiwani
सिरसा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलपति के पद पर नियुक्त किया। प्रो. धर्माणी इससे पूर्व चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा (सीडीएलयू) में अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर और युवा कल्याण विभाग के निदेशक रहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रो धर्माणी की शिक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातक से लेकर पीएचडी की हुई है। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। प्रो. दीप्ति धर्माणी को 40 वर्ष का शैक्षिक, रिसर्च एवं प्रशासनिक अनुभव है। प्रो. धर्माणी 1983 में आदर्श महाविद्यालय भिवानी में प्राध्यापक, सीएमके महिला महाविद्यालय, सिरसा प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों पर 4 पुस्तकें व 27 राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए। उनके सानिध्य में 34 एमफिल शोधार्थी एवं 9 पीएचडी शोधार्थियों की पर्यवेक्षक भी रही हैं।
विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों में दे चुकीं सेवाएं
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के अतिरिक्त प्रो. धर्माणी, जेसी बोस विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद एवं दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय मुरथल की कार्यकारी परिषद के सदस्य रह चुकी है। वे केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र तथा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की शैक्षणिक परिषद के सदस्य रह चुकी हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की कोर्ट की सदस्य भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed