{"_id":"655ba0ca15dad45cab08eceb","slug":"priyanka-jain-withdrew-nomination-lawyer-rakhi-maurya-became-joint-secretary-sirsa-news-c-128-1-sir1002-10231-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रियंका जैन ने वापस लिया नामांकन, संयुक्त सचिव बनीं वकील राखी मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रियंका जैन ने वापस लिया नामांकन, संयुक्त सचिव बनीं वकील राखी मौर्य
Mon, 20 Nov 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
एडवोकेट राखी मौर्य।
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन वापसी का दिन था। दोपहर को संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी एडवोकेट प्रियंका जैन ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद इस पद पर केवल मात्र एडवोकेट राखी मौर्य के अलावा दूसरा कोई उम्मीदवार नहीं बचा और वह बिना चुनावी लड़ाई लड़े सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव बन गईं।
वहीं, प्रधान पद पर नामांकन दाखिल करने वाले छह अधिवक्ताओं में से किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। अब इस पद पर 6 अधिवक्ताओं के बीच ही मुकाबला होगा। प्रधान के लिए एडवोकेट आदित्य राठौर, बलबीर कौर गांधी, गंगाराम बजाज, हनुमंत सिंह राघव, जेबीएल गर्ग व संजय मेहता चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा उप प्रधान पद पर भी एडवोकेट लक्की दुग्गल, अमित कुमार वर्मा व प्रिंस कुमार पुनिया की टक्कर होगी। सचिव पद एडवोकेट जसविंदर सिंह सिद्धू व विकास कुमार ढिल्लो के बीच कांटे की टक्कर है। बार चुनाव को लेकर मतदान 15 दिसंबर को होगा। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेंद्र भाकर ने बताया कि एडवोकेट प्रियंका जैन द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद एडवोकेट राखी मौर्य को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव चुना गया है।