फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Priyanka Gandhi will come to Sirsa for the first time, will take out a road show for Selja on May 23.

Sirsa News: प्रियंका गांधी पहली बार आएंगी सिरसा, 23 मई को सैलजा के लिए निकालेंगी रोड शो

Wed, 22 May 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will come to Sirsa for the first time, will take out a road show for Selja on May 23.
पत्रकारों को संबो​धित करतीं कुमारी सैलजा।
सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को शीर्ष नेतृत्व का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 23 मई को सैलजा के समर्थन में प्रियंका गांधी सिरसा में रोड शो करेंगी। प्रियंका के रोड शो से कांग्रेस की स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 2019 में राहुल गांधी इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं।
विज्ञापन



सैलजा ने कहा कि रोड शो 23 मई को सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। जल्द ही रूट तय कर लिया जाएगा। यह चुनाव भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ है। लोग खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा वालों ने कोई विकास कार्य नहीं करवाए हैं, इसलिए बेतुकी बातें कर रहे हैं। चुनाव के बीच में भगवान राम का नाम ला रहे हैं। भगवान राम के तो सभी भक्त हैं। बीते दिन शहर में बीजेपी वालों ने बुलडोजर रोड शो निकाल कर भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की, पर लोग न तो डरने वाले हैं और न बहकावे में आने वाले। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ कांग्रेस का चुनाव नहीं है बल्कि संविधान बचाने का भी चुनाव है। लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed