फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prisoner declared fugitive caught after two and a half years

Sirsa News: भगोड़ा घोषित कैदी ढाई साल बाद दबोचा

Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prisoner declared fugitive caught after two and a half years
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की काट रहा था सजा, पैराेल पर आने के बाद जेल में नहीं किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली।
थाना रोड़ी पुलिस ने भगोड़ा घोषित एक कैदी को ढाई साल बाद गिरफ्तार किया है। कैदी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पैरोल पर जाने के बाद वह जेल में पेश नहीं हुआ था। इसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।

रोड़ी थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामचंद्र ने बताया कि कैदी की पहचान बलजिंद्र सिंह उर्फ बिंद्र वासी झिड़ी हाल रोड़ी निवासी के रूप में हुई है। कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बलजिंद्र सिंह को 10 अप्रैल 2020 को दो सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था। इस दौरान कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए अदालत ने उसकी पैरोल बढ़ा दी थी। 11 फरवरी 2021 को आयोजित बैठक के विवरण में पारित आदेश के अनुसार उपरोक्त दोषी को 25 मार्च 2021 को जिला जेल सिरसा में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन दोषी ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed