फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prince first in photography at district level youth festival

Sirsa News: जिलास्तरीय युवा उत्सव में फोटोग्राफी में प्रिंस प्रथम

Thu, 13 Jul 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Prince first in photography at district level youth festival
युवा महोत्सव के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते निर्णायक मंडल।
सिरसा। शहर के स्वामी विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाभर के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान जिलास्तरीय युवा उत्सव में सांसद सुनीता दुग्गल ने शिरकत की। वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस, द्वितीय शुभम व तृतीय स्थान हरदीप सेठी ने हासिल किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिलास्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव का आयोजन यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जिला युवा अधिकारी नेहा कावंत ने सांसद को स्मृति चिह्न भेंट किया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा पूरे भारत में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 5 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें जिलाभर के युवाओं ने भाग लिया। कविता लेखन, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी में विजेता रहने वाले युवा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



युवा महोत्सव की थीम प्रधानमंत्री ने स्वयं रखी : सांसद
इस दौरान सांसद ने कहा कि यहां के क्षेत्र के युवाओं में न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी अपना नाम बनाने की क्षमता है। उन्होंने युवाओं को भारत सरकार के द्वारा कराए जा रहे युवा उत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की थीम पांच प्रण रखी है। इसी थीम पर आधारित पांच प्रतियोगिताएं इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई है। जिसमें भाषण, चित्रकला, कविता, मोबाइल फोटोग्राफी एवं सामूहिक नृत्य विधाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्होंने निभाई निर्णायक मंडल की भूमिका
कार्यक्रम के दौरान कविता विधा के निर्णायक के रूप में संदीप सैनी, संत लाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान मोबाइल फोटोग्राफी में फोटोग्राफर पूनम चंद, राजीव कुमार रहे। सामूहिक नृत्य में निर्णायक के रूप में दीपिका, जसबीर कौर, पंकज कटारिया रहे। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में बलदेव राज, दलबीर सिंह, वकील सिंह रहे।



इस प्रकार रहा प्रतियोगिता परिणाम
युवा महोत्सव में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी, द्वितीय निकिता व तृतीय स्थान पर तमन्ना रही। वहीं फोटोग्राफी में प्रथम प्रिंस, द्वितीय स्थान शुभम व तृतीय स्थान हरदीप सेठी ने हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में प्रथम विनोद कुमार, द्वितीय जानवी व तृतीय स्थान पर मुस्कान रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान, द्वितीय दीक्षा व तृतीय स्थान नवजोत ने हासिल किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भावना एवं टीम, द्वितीय स्थान गवर्नमेंट स्कूल नेजाडेला कलां से महक एवं टीम, तृतीय स्थान द सिरसा स्कूल से अनमोल एवं टीम ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed