{"_id":"603547708ebc3ee96a2d8b34","slug":"primary-school-will-open-after-11-months-from-today-sirsa-news-rtk596878222","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह बाद आज से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह बाद आज से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल
विज्ञापन
डिंग रोड स्थित स्कूल का भवन।
- फोटो : Sirsa
सरकारी व निजी स्कूलों में बुधवार से तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जाएगी। 11 माह बाद स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट और परिवार सहमति पत्र जमा करवाना होगा। ऐसे में अगर किसी बच्चें के पास कोरोना टेस्ट रिपोर्ट और परिवार सहमति पत्र नहीं है तो बच्चों को घर वापस भेजा जाएगा।
बुधवार से जिले में 524 प्राथमिक स्कूलों में प्रतिदिन 10 बजे से एक बजे तक तीन घंटे पढ़ाई करवाई जाएगी। स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों को कोविड 19 को लेकर सामान्य स्वास्थ्य जांच पीएचसी, सीएचसी या किसी अन्य स्वास्थ्य केंद्र से करवानी जरूरी होगी। जिसके पश्चात संबंधित चिकित्सक द्वारा उन्हें सामान्य जांच के उपरांत पूर्ण रूप से स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। चिकित्सक द्वारा दिए गए पत्र को दिखाने के पश्चात ही विद्यार्थी की विद्यालय में एंट्री होगी। विशेष बात यह होगी कि जांच पत्र स्कूल में प्रवेश से 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर ही होगी जांच
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही पढ़ाई करवाई जा रही है। इन विद्यार्थियों से भी परिवार सहमति पत्र और कोरोना रिपोर्टर मांगी गई थी। जिसके पश्चात विद्यार्थियों को कक्षा में जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब कई स्कूलों में नियमों की उल्लंघन भी देेखने को मिल रही है।
विज्ञापन
कोट
सरकारी व निजी स्कूलों में बुधवार से तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जाएगी। स्कूलों में कोविड 19 को लेकर विशेष सावधानी बरतने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
- आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।