फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pressure on INLD to save stronghold in clash with Congress-BJP

Sirsa News: कांग्रेस-भाजपा से टक्कर में इनेलो पर गढ़ बचाने का दबाव

Wed, 22 May 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Pressure on INLD to save stronghold in clash with Congress-BJP
सिरसा। करीब 47 डिग्री तापमान में भी लोकसभा प्रत्याशी दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं। तपती धूप के बावजूद नेता और कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के अभियान में जुटे हुए हैं। उनके नेता भी उनका हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। स्टार प्रचारक भी मतदाताओं में जोश का संचार कर रहे हैं। सभी का एक ही लक्ष्य है कि 25 मई को अपने पक्ष में अधिकतम मतदान करवाया जाए। मतदान के दिन भी गर्मी चरम पर होगी। ऐसे में देखने लायक होगा कि मतदान के प्रति जज्बा जीत हासिल करता है या गर्मी की तपिश मतदान पर अपना असर डालती है।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव में इस बार वर्ष 2019 में हुए 79 प्रतिशत मतदान को पार करना चुनौतीपूर्ण होने वाला है। सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा का यह पुराना कार्यक्षेत्र रहा है। पारिवारिक, राजनीतिक पृष्ठभूमि भी रही है। ऐसे में सैलजा पर निगाहें सबसे ज्यादा हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर सांसद रह चुके हैं। पिछली बार भी यह सीट भाजपा के पास थी। ऐसे में उन पर जीत हासिल करने का जबर्दस्त दबाव है। जबकि इनेलो जहां अपने गढ़ में अपने प्रभुत्व को बचाने में जुटी है। अभय के कार्यक्रमों में भीड़ भी उमड़ रही है।
विज्ञापन




----

वर्ष 2019 में रहे सिरसा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी



कांग्रेस - डाॅ. अशोक तंवर

भाजपा - सुनीता दुग्गल



इनेलो - चरणजीत सिंह रोडी
जजपा - निर्मल सिंह मलड़ी


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में यह रही स्थिति
भाजपा - 3,51,453 वोट

कांग्रेस - 2,18,619 वोट

इनेलो - 65,779 वोट



जजपा - 45,523 वोट

---

वर्ष 2019 का विधानसभा क्षेत्रवार चुनाव परिणाम
कालांवाली
भाजपा - 64,439



कांग्रेस - 43,449

जजपा - 11,475



इनेलो - 12,108

हालात - कालांवाली में इस बार कड़ा मुकाबला दिख रहा है। जहां पिछली बार कांग्रेस को मोदी लहर के बाद भी अच्छा वोट मिला था। ऐसे में यह वोट बैंक इस बार भी कायम रहने की उम्मीद है। इस क्षेत्र में किसान आंदोलन का असर भी देखने को मिला है। जजपा के वोट बैंक में बिखराव होता नजर आ रहा है।



--

डबवाली



भाजपा -59,280

कांग्रेस -50,618



जजपा -17,016

इनेलो -15,322



हालात - डबवाली में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला दिखेगा। मौजूदा विधायक अमित सिहाग दिन-रात जुटे हैं। वहीं, आदित्य देवीलाल चौटाला भी पूरी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में डबवाली में वोटों के लिए कांटे का मुकाबला रहेगा।

--



रानियां

भाजपा - 71,154



कांग्रेस - 43,845

जजपा - 6,632



इनेलो - 13,272

हालात - रानियां में भाजपा को पिछली बार अच्छा वोट मिला था। इस बार स्थिति विपरीत होती नजर आ रही है। लोगों में चौधरी रणजीत सिंह का हलका छोड़ना और किसान आंदोलन दोनों का असर पड़ा है। ऐसे में रानियां के वोट बैंक को बनाए रखना भाजपा के लिए चुनौती बना है।




---

सिरसा



भाजपा - 83,987

कांग्रेस - 42,773



जजपा - 3,355

इनेलो - 6,328



हालात - सिरसा में सभी पार्टियां अपना दम दिखा रहीं हैं। कांग्रेस, भाजपा और इनेलो तीनों मजबूती से खड़ी है। पिछली बार शहर से भाजपा को अच्छी बढ़त मिली थी। इस बार कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

---



ऐलनाबाद
भाजपा - 72,593



कांग्रेस - 37,934

जजपा - 7,045



इनेलो - 18,749

हालात - इनेलो के गढ़ कहने जाने वाले ऐलनाबाद में पिछले बार भाजपा ने बड़ी सेंधमारी की थी। ऐलनाबाद में अपने वोट बैंक को साधने के लिए इनेलो का प्रयास निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed