फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Preparation for disposal of garbage of CDLU and Air Force Center, letter sent to Municipal Council for signing MOU

Sirsa News: सीडीएलयू और वायुसेना केंद्र के कचरा निस्तारण की तैयारी, नगर परिषद से एमओयू करवाने के लिए भेजा पत्र

Tue, 07 Jan 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Preparation for disposal of garbage of CDLU and Air Force Center, letter sent to Municipal Council for signing MOU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। नगर परिषद के दायरे में आने वाले चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) से वायुसेना केंद्र के कचरा निस्तारण के लिए तैयारी शुरू हो गई है। दोनों केंद्रों ने नगर परिषद को पत्र भेजकर एजेंसी के साथ अनुबंध (एमओयू) करवाने की सिफारिश की गई। नगर परिषद प्रशासन रोजाना निकलने वाले कचरे के आधार पर आगणन (एस्टीमेट) तैयार करवा रहा है, ताकि दोनों का कचरा निस्तारण नियमानुसार हो सके। दोनों का अनुबंध होने के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में नगर परिषद के अंकों में 300 अंकों की बढ़ोतरी होगी।



मार्केट कमेटी प्रशासन ने कुछ समय पहले नगर परिषद से कचरा निस्तारण के लिए एस्टीमेट बनवाया है। मार्केट कमेटी प्रशासन को इस प्रस्ताव के पास होने का इंतजार है। ऐसे में यह प्रस्ताव भी लंबित है।
विज्ञापन








---



नगर परिषद के कचरा निस्तारण संयंत्र पर होगी कूड़ा छंटाई

नगर परिषद के कचरा निस्तारण संयंत्र पर कूड़ा सेग्रीगेशन (छंटाई) होगा। अधिकारियों के अनुसार कचरा निस्तारण प्लांट के लिए नगर परिषद ने 22 सालों के लिए पूजा एजेंसी को ठेका दिया है। इसकी शर्तों के अनुरूप नगर परिषद के गांव बकरियांवाली स्थित प्लांट में एजेंसी कचरा निस्तारण करती है। इसी एजेंसी से नगर परिषद प्रशासन से अधिक कूड़ा देने वाली संस्थाओं का अनुबंध करवाया जाएगा। ताकि कचरा निस्तारण नियमानुसार हो सके। कोई भी संस्थान शहर में खुले में कचरा न डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन




---







नगर परिषद कर रही जांच



विधायक गोकुल सेतिया ने दिसंबर 24 में सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था। उस दौरान पता चला कि कचरा उठाने के लिए अनुबंधित ठेकेदार अपने स्तर पर कचरे का निपटान करता है। ठेकेदार ही नगर परिषद के प्लांट में कचरा डालता है। मुख्य सफाई निरीक्षक इस मामले की जांच कर रहे हैं, क्योंकि नगर परिषद के एसआई और एएसआई की अनुमति के बिना कोई व्यक्ति निस्तारण संयंत्र में कचरा नहीं डाल सकता।



--- बॉक्स---



इन संस्थाओं पर कचरा निस्तारण बेहद जरूरी

लघु सचिवालय परिसर



वायुसेना केंद्र

रेलवे स्टेशन

सब्जी मंडी

सीडीएलयू



बस स्टैंड

जेसीडी







---



क्या होगा है अधिक कूड़ा दाता







बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्लयूजी) का मतलब है अधिक कूड़ा दाता। वह इकाई जो रोजाना 100 किलोग्राम से ज्यादा कचरा पैदा करती है। वह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत इस दर्जे में आती है। इनमें मुख्य रूप से हाउसिंग सोसाइटी, कॉलेज, विश्वविद्यालय, बड़े रेस्टोरेंट और सरकारी संस्थान आदि शामिल हैं।




---कोट्स---



नगर परिषद के पास सीडीएलयू, एयरफोर्स और सब्जी मंडी से एमओयू के लिए पत्र मिला है। पत्र के आधार पर आगणन बनवाकर सभी को भेजे जाएंगे। इससे संस्थाओं के कचरे का नियमित रूप से निस्तारण और निपटान होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद को अंकों का लाभ भी होगा। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed