फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Preparation before elections: 30 people team will enter the field from today for new wardbandi

चुनाव से पहले तैयारी: नई वार्डबंदी के लिए 30 लोगों की टीम आज से उतरेगी फील्ड में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparation before elections: 30 people team will enter the field from today for new wardbandi
सिरसा शहर (फाइल फोटो) - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले नगर परिषद सभी वार्डों का नए सिरे से गठन करेगी। शहर के 31 वार्डों की सीमाएं दोबारा निर्धारित होगी। इसका सर्वे करवाने के लिए नगर परिषद ने ठेका जारी कर दिया है। सर्वे एजेंसी बुधवार से काम शुरू करेगी। एजेंसी के 30 कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे और एक माह में सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद में चुनाव का बिगुल भी बज चुका है, जबकि सिरसा और कालांवाली में नई वार्डबंदी होनी है। इसलिए यहां चुनाव दूसरे चरण में होंगे। सिरसा नगरपरिषद में वार्डबंदी के लिए टेंडर के बाद ठेका जारी कर एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया है। एजेंसी बुधवार से काम शुरू करेगी और सर्वे पूरा कर सरकार के पास रिपोर्ट भजेगी। इस बाद में यहां चुनाव करवाए जाएगे। सर्वे का ठेका टेक इन्फ्रा को सौंपा गया है।
विज्ञापन

जाति आधार पर होगी मतदाताओं की गणना, 2.70 लाख की आबादी होगी कवर
नगरपरिषद के सूूत्रों के अनुुसार बताया जा रहा है कि शहर के 31 वार्डों की कुल आबादी करीब 2 लाख 70 हजार है। इसमें से मतदाताओं का ब्योरा तैयार किया जाएगा। सर्वे एजेंसी जाति के आधार पर मतदाताओं की गणना कर रिपोर्ट तैयार करेगी। सामान्य, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के वोटर का खाका तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट कंपाइल कर स्थानीय निकाय विभाग को नगर परिषद भेजेगी। इसके बाद सरकार फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बनाकर करेंगे सर्वे, एक ब्लॉक में शामिल होंगे 300 तक वोटर
एजेंसी ने वार्डबंदी के तहत सर्वे करने के लिए योजना तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि शहर की 2.70 लाख की आबादी को अलग-अलग ब्लॉक बनाकर डिवाइड किया जाएगा। 250 से 300 तक की आबादी को एक ब्लॉक में शामिल किया जाएगा। इस आधार पर सर्वे की रिपोर्ट तैयार होगी। इसके लिए एरिया का वितरण किया जा चुका है। सर्वे कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी और ड्यूटी बता दी गई है। इसके लिए नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बैठकर लेकर सर्वे कंपनी के कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
इन क्षेत्रों को नप की सीमा में किया शामिल
पिछले पांच साल के दौरान शहर की सीमा के साथ लगतेे कई क्षेत्र ऐसे हैं, जिन्हेें नगरपरिषद की सीमा में शामिल किया गया है। इनमें रामनगरिया, चतरगढ़ पट्टी का कुछ एरिया हिसार रोड, कंगनपुर, खाजाखेड़ा का कुछ एरिया नगरपरिषद क्षेत्र में शामिल किया गया है। इसके अलावा कई और कॉलोनियां ऐसी है, जिन्हेें नगरपरिषद ने अपनाया है। शहर में 1 से लेकर 31 तक वार्ड है। हालांकि वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी, लेकिन वार्डों में मतदाताओं की संख्या और एरिया का विस्तार संभव है।

नई वार्डबंदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सर्वे बुधवार से शुरू होगा। सर्वे की रिपोर्ट विभाग के माध्यम से सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद वार्डों का निर्धारण घोषित कर दिया जाएगा। इस संबंध में कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। - संदीप मलिक, ईओ, नगरपरिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed