{"_id":"657c945675203babc709914a","slug":"pre-board-exams-of-class-10th-and-12th-will-be-conducted-through-tablets-sirsa-news-c-21-1-hsr1034-279676-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टैबलेट से होंगी दसवीं व 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टैबलेट से होंगी दसवीं व 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन
शहर के राजकीय स्कूल में टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी।
सिरसा। शिक्षा विभाग ने दसवीं व बारहवीं की जनवरी में होने वाली प्री-बोर्ड की परीक्षा टैबलेट में करवाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर विद्यार्थियों के अभिभावक सहमत नहीं है। वहीं शिक्षक संघ ने भी इस आदेश को विरोध जताया है।
हर साल दो बार दसवीं व बारहवीं के प्री-बोर्ड की परीक्षाएं करवाई जाती है। इस बार विद्यार्थियों की पहली प्री बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन ली जा रही है। वहीं जो प्री-बोर्ड की दूसरी परीक्षा जनवरी माह में होनी है, वह टैबलेट पर ली जाएगी। जिले में दसवीं, 11वीं व 12वीं को 30800 बच्चों के पास टैबलेट हैं। हालांकि इस निर्देश का शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक भी विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि प्री-बोर्ड की परीक्षाएं करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं का पैर्टन समझाने से होता है। प्री-बोर्ड की परीक्षाएं दो बार करवाने का मतलब भी ये ही है कि विद्यार्थियों को पैटर्न अच्छे से समझ आ जाए और उनका परिणाम अच्छा हो। अगर जनवरी माह में होनी वाले परीक्षाएं टैबलेट पर होंगी, तो विद्यार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन में कंफ्यूज हो जाएंगे।
टैबलेट वापसी को लेकर शिक्षकों के पास आ रहीं शिकायतें
राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के पास पिछले कई माह से अभिभावक विद्यार्थियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें अभिभावक टैबलेट को वापस लेने के लिए पत्र भी शिक्षकों को दे रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि टैबलेट पर विद्यार्थी पढ़ाई नहीं करते हैं। टैबलेट पर पूरा दिन इंस्टाग्राम, फेसबुक व व्हाट्स एप चलाते हैं। इसके चलते अभिभावक टैबलेट वापसी को लेकर अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्री-बोर्ड की परीक्षाएं टैबलेट पर करवाने का निर्णय सही नहीं है। परीक्षाओं की तैयारी विद्यार्थियों की ऑफलाइन मोड में ही होती है। पहले ही विद्यार्थियों के टैबलेट वापस लेने को लेकर शिक्षकों के पास व विभाग अधिकारियों के पास अभिभावकों के पत्र आ रहे हैं। - गुरदीप सैनी, प्रदेशाध्यक्ष, स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस बार प्री-बोर्ड की परीक्षाएं दो बार होनी है। जिसमें से पहली इस समय चल रही है। वहीं दूसरी प्री-बोर्ड की परीक्षा जनवरी माह में होनी है। यह परीक्षा टैबलेट पर करवाने के मौखिक निर्देश आए हैं। अभी तक लिखित में हमारे पास आदेश नहीं आए हैं। - जसबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड।