फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prayagraj-Bhiwani's Kalindi Express should be extended to Sirsa.

Sirsa News: यागराज-भिवानी की कालिंदी एक्सप्रेस को सिरसा तक बढ़ाया जाए

Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Bhiwani's Kalindi Express should be extended to Sirsa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। भारतीय विकास परिषद (विप्र) सेना ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर सिरसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के विस्तार की मांग की है। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और प्रदेश महासचिव हरीश शर्मा ने बताया कि प्रयागराज से भिवानी आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस भिवानी में खड़ी रहती है, उसे सिरसा तक बढ़ाया जाए। भिवानी तक प्रस्तावित जगन्नाथ पुरी नई दिल्ली चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रेलगाड़ी को वाया रोहतक, महम, हांसी, हिसार सिरसा या बठिंडा तक बढ़ाया जाए।



उन्होंने बताया कि बेंगलूरू आईटी का हब है। हरियाणा, पंजाब के सैकड़ों युवा वहां पढ़ते, कारोबार और नौकरी करते हैं। इसलिए फिरोजपुर से बेंगलूरू के लिए नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी वाया बठिंडा, सिरसा, हिसार, हांसी, महम, नई दिल्ली होकर बेंगलूरू तक चलाने की कृपा करें, ताकि विद्यार्थी और उनके अभिभावक गाड़ी की सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


सिरसा से नई दिल्ली तक वाया रेवाड़ी चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस को सिरसा, हिसार, हांसी होकर चलाया जाए, ताकि कर्मचारी और व्यापारी वर्ग पांच घंटे में दिल्ली जाकर अपना कार्य कर सकें। बठिंडा से पांच बजे के बाद 12 बजे सिरसा के लिए ट्रेन चलती है। इस बीच बठिंडा और हिसार के बीच में शटल गाड़ी चलाई जाए, ताकि हिसार से लंबी दूरी की गाड़ियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल को सप्ताह में दो दिन वाया बठिंडा, हिसार, हांसी से चलाया जाए। सिरसा में विभिन्न प्रकार के धार्मिक डेरे और धार्मिक नगरी होने के कारण लोगों की आशा धार्मिक क्षेत्रों में जाने की लगी रहती है। इसलिए बठिंडा से अयोध्या जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन बठिंडा से सिरसा, हिसार, हांसी, महम, रोहतक होकर चलाई जाए। पुरानी दिल्ली तक आने वाली कैफियत एक्सप्रेस को वाया महम, रोहतक, हांसी, हिसार बठिंडा तक बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed