फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prakash Singh Badal used to come every month to take care of the garden in Sirsa, used to meet the villagers in Balasar

Sirsa News: प्रकाश सिंह बादल हर महीने बाग संभालने आते थे सिरसा, बालासर में ग्रामीणों से करते थे मुलाकात

Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Prakash Singh Badal used to come every month to take care of the garden in Sirsa, used to meet the villagers in Balasar
गांव बालासर में ग्रामीणों से मिलते प्रकाश सिंह बादल। फाइल फोटो
भूपेंद्र पंवार
विज्ञापन

सिरसा। देश की आजादी की लड़ाई में संघर्ष के दौरान 17 साल तक जेल काटने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का सिरसा से विशेष लगाव था। प्रकाश सिंह बादल का ननिहाल सिरसा जिले के गांव बालासर में है। यहां उन्होंने नाना से मिली भूमि को विस्तार किया और 300 एकड़ तक जमीन अर्जित की। यहां बादल परिवार ने जहां एक ओर खेती की, वहीं दूसरी ओर बाग भी स्थापित किए। छुट्टी बिताने प्रकाश सिंह बादल सिरसा आते थे और ग्रामीणों से भी मिलते थे।
गांव बालासर के पूर्व सरपंच दिवंगत धर्मपाल के बेटे रवि थाकन बताते हैं कि दिवंगत प्रकाश सिंह बादल का ननिहाल गांव बालासर से विशेष लगाव था। प्रकाश सिंह बादल के मामा न होने के कारण कुछ जमीन करीब 25 वर्ष पहले उनके हिस्से में आई। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने इस भूमि को संभाला। कृषि भूमि का विस्तार किया और करीब 300 एकड़ तक जमीन अर्जित की। इस भूमि पर किन्नू, केला, खजूर के बाग स्थापित किए गए थे। इसके अलावा गोफार्म भी है। प्रकाश सिंह बादल जब भी अपने फार्म हाउस पर आते थे तो ग्रामीणों से भी जरूर मिलते थे। रवि थाकन बताते हैं कि उनके पिता दिवंगत धर्मपाल से प्रकाश सिंह बादल का विशेष स्नेह था। पिता के देहांत के बाद भी बादल उनके परिवार को संभालते रहे हैं। पिछले महीने ही प्रकाश सिंह बादल अपने फार्म हाउस पर आए थे।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर पर आते थे बादल, करते थे फार्म का निरीक्षण
प्रकाश सिंह बादल जब भी यहां आते तो हेलीकॉप्टर पर ही आते थे। इसके बाद वे खेतों का निरीक्षण करते थे। बालासर से महमदपुर रोड पर बादल परिवार का फार्म स्थापित है। बताया जा रहा है कि सड़क से ही बादल परिवार का बाग दिखाई देता है और यहां अक्सर चहल-पहल रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में सिरसा आए थे बादल, कई कार्यक्रमों में लिया था हिस्सा
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पार्टी का सिरसा में भी विशेष जनाधार था। उनके समर्थक यहां भी रहते हैं। चौटाला परिवार से तो पारिवारिक रिश्ता है ही। सिरसा दौरे के दौरान प्रकाश सिंह बादल अपने चाहने वालों से मिलते थे। पिछले महीने 10 मार्च को दिग्विजय चौटाला की शादी में बादल यहां आए थे। इसके अगले ही दिन 11 मार्च को जसबीर सिंह जस्सा की बेटी की शादी कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा अन्य लोगों से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed