फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pradeep Mishra will narrate Shivpuran Katha at Baba Tara Kutiya from 25th February

Sirsa News: प्रदीप मिश्रा 25 फरवरी से बाबा तारा कुटिया में करेंगे शिवपुराण कथा

Thu, 11 Jan 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Mishra will narrate Shivpuran Katha at Baba Tara Kutiya from 25th February
सिरसा। रानियां रोड स्थित बाबा तारा कुटिया के समक्ष आयोजित पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता व बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कहा कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कुटिया में शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सीहोरवाले कथावाचक आध्यात्मिक गुरु प्रदीप मिश्रा महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा का आयोजन 25 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक किया जाएगा। जिसकी तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन

गोबिंद कांडा ने कहा कि कुटिया में हर शिवरात्रि पर हवन और भंडारे का आयोजन होता है। इस बार शिवरात्रि को लेकर शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। देश के प्रसिद्ध शिवपुराण कथा वाचक आध्यात्मिक गुरु प्रदीप मिश्रा महाराज हरियाणा में पहली बार सिरसा में कथा करेंगे। जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली से श्रद्धालु पहुंचेंगे। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस मौके पर बाबा बिहारी समाधि के मुख्य सेवक गुलाब गुज्जर, डेरा बाबा श्योराम के मुख्य सेवक हरपाल सिंह, एमडी पूनम सेठी, सुरेंद्र मिंचनाबादी, नितिन सेठी, सुनील सर्राफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed