फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   posetive news

चकजालू जिले का एक अनोखा गांव ; शुगर में लाभदायक जामुन, इसलिए हर घर में लगाया पौधा

Mon, 29 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 29 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
posetive news

प्रदेश का एकमात्र संपूर्ण साक्षर चकजालू ऐसा गांव बन गया

विज्ञापन
है, जहां प्रत्येक घर में जामुन का पौधा लगा है। गांव के हर घर में पौधा लगाने का अभियान तीन साल से चला आ रहा था। इसके पीछे प्रमुख कारण है कि जामुन औषधीय पौधों की तरह है। यह शुगर में सबसे अधिक लाभदायक है। इसलिए जामुन के पौधे लगाए गए हैं।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक पालविंद्र शास्त्री, प्रेरक अमरजीत, पूर्व सरपंच देवीलाल, ग्राम पंचायत, विद्यालय स्टाफ, युुवा क्लब और स्काउट एंड गाइड ग्रुप ने करीब तीन साल पहले गांव के सभी घरों में पौधे बांटने शुरू किए थे। ग्रामीणों को पौधारोपण का महत्व समझाया।

इस पर ग्रामीणों ने पौधे लगाने शुरू कर दिए। पौधों की जिम्मेदारी संबंधित परिवार के बच्चों को दी गई। कुल 169 घरों में पौधारोपण हुआ। 23 घर ऐसे निकले, जिनमें लगाए गए पौधे जल गए थे। करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सर्वे में यह बात सामने आई। टीम ने पुन: उपरोक्त घरों में पौधे लगाए।

अब गांव चकजालू में एक भी घर ऐसा नहीं है, यहां पौधा न लगा हो। मुख्याध्यापक पालविंद्र शास्त्री ने बताया कि यह गाव दूसरे गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। अगर इस तरह प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों व खेतों में पेड़ लगाए एवं उसकी देखभाल करे तो जिला सिरसा ही नहीं पूर्ण हरियाणा प्रदेश हरा भरा हो जाएगा। पेड़ों की संख्या बढ़ने से वर्षा भी अधिक होगी जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।

वातावरण शुद्ध होगा व हर व्यक्ति चैन की सांस ले सकेगा। उन्होंने बताया कि अब गांव की मेन सड़कों, रास्तों पर फल, छायादार और फूलों वाले पौधे लगाने पर विचार किया जा रहा है। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए जालियां लगवाई जाएंगी, जिससे गांव की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। इस मौके पर सरपंच बिमला देवी, पूर्व सरपंच देवीलाल, जगदीश, संसार, राम निवास, युवा क्लब प्रधान अमरजीत, वन विभाग की ओर से वन रक्षक राजबीर सिंह उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत के पास जमीन न होने के कारण आमदनी के साधन नहीं हैं। इसलिए वन विभाग से अनुरोध किया जाएगा कि गांव पंचायत को जरूरत अनुसार जालियां उपलब्ध करवाई जाएं। इसके अलावा विद्यालय स्टाफ, युवा क्लब, ग्राम पंचायत सिरसा के उपायुक्त से मिलकर अनुरोध करेंगे कि वे इस गांव को गोद लें, ताकि गांव का समुचित विकास हो सके, ताकि चकजालू हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे देश के लिए पर्यावरण के प्रति प्रेरणास्रोत बने।
पालविंद्र शास्त्री, मुख्याध्यापक

जामुन का पौधा ही क्यों
मुख्याध्यापक पालविंद्र शास्त्री के अनुसार गांव में 169 मकान हैं। प्रत्येक मकान में जामुन का पौधा लग गया है। जामुन औषधीय पौधों की तरह है। यह शुगर में सबसे लाभदायक है। इसलिए जामुन के पौधे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed