फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Population of 30 thousand affected in three villages: Public Health Department stopped payment and contractor stopped water works and treatment plants

तीन गांवों की 30 हजार की आबादी प्रभावित : जनस्वास्थ्य विभाग ने रोका भुगतान तो ठेकेदार ने ठप कर दिए वाटर वर्क्स और ट्रीटमेंट प्लांट

Tue, 07 Mar 2023 07:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 07 Mar 2023 07:40 AM IST
विज्ञापन
Population of 30 thousand affected in three villages: Public Health Department stopped payment and contractor stopped water works and treatment plants
बंद पड़ा लोहगढ़ का वाटर वर्क्स। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जनस्वास्थ्य विभाग और ठेकेदार के बीच खींचतान के कारण तीन गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार की पेमेंट रोक दी। इससे गुस्साए ठेकेदार ने तीन गांवों के वाटर वर्क्स पर ताला जड़ दिया, जिससे पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। ठेकेदार ने विभाग को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के कार्यालय में जाकर धरना लगा देंगे। इससे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग ने जिला के गांव अबूबशहर, लोहगढ़ और फूलो में नए वाटर वर्क्स तैयार करवाए। ये काम ठेकेदार तरुण गर्ग ने पूरा किया। गांव अबूबशहर का वाटर वर्क्स करीब तीन करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनकर पूरा हुआ और यहां से पानी सप्लाई का कामकाज एक जनवरी 2023 को शुरू हो गया। दूसरी ओर लोहगढ़ गांव स्थित वाटर वर्क्स पर एक करोड़ 58 लाख रुपये खर्च हुए और यह वाटर वर्क्स 15 फरवरी 2023 को शुरू हुआ है। इसके अलावा गांव फूलो में 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तैयार वाटर वर्क्स को पांच वर्ष पूूरे हो गए हैं। नियम है कि निर्माण होने के पांच वर्ष तक ठेकेदार ही मरम्मत करेगा और संचालित भी करेगा। इसके अलावा सिरसा में ठेकेदार ने चत्तरगढ़पट्टी वाटर वर्क्स में काम किया था। इस पर सवाल उठे और विवाद हो गया। करीब ढाई करोड़ रुपये के भुगतान को लेेकर लापरवाही सामने आई। अधिकारी भी संलिप्त पाए गए। इस विवाद में हालांकि ठेकेदार से रिकवरी भी कर ली गई और उन्होंने बकाया काम भी अपना पूरा कर दिया है। ठेकेदार का तर्क है कि जब उनसे रिकवरी भी हो चुकी है और बकाया काम भी पूरा कर लिया है तो दूसरे कार्यों के बदले होने वाली पेमेंट का भुगतान होना चाहिए। ठेकेदार का आरोप है कि अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं और करीब 70 लाख रुपये पेमेंट रोक रखी है। इसे ठेकेदार को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार पत्र लिखने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर गुस्साए ठेकेदार ने अपने अधीन आने वाले गांव अबूबशहर, फूलो और लोहगढ़ के तीनों गांवों के वाटर वर्क्स पर ताला जड़ दिया और पेयजल सप्लाई रोक दी है।
विज्ञापन


पेयजल संकट से ग्रामीणों और अधिकारियों की चिंता बढ़ी
तीन गांवों के वाटर वर्क्स पर तालाबंदी किए जाने के बाद पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। इससे तीनों गांवों की 30 हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित होगी। इससे ग्रामीणों और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अधिकारी ठेकेदार को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। ठेकेदार ने चेतावनी दी है यदि किसी ने वाटर वर्क्स का ताला तोड़ने या पानी सप्लाई चालू करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण पूरा होने के बावजूद नहीं हो पाया औपचारिक उद्घाटन
गांव अबूबशहर और लोहगढ़ के नए वाटर वर्क्स को तैयार हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। अभी तक मुख्यमंत्री से इनका औपचारिक उद्घाटन अधिकारी अभी तक भी नहीं करवा पाए हैं। दौरान सीएम के कई कार्यक्रम बन चुके हैं। ठेकेदार का कहना है कि एक वर्ष के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी वाटर वर्क्स में ट्रांसफार्मर ही नहीं लगवा पाए, इसलिए उद्घाटन नहीं हो पाया। हालांकि अब बिना उद्घाटन के ही वाटर वर्क्स चालू हो चुके हैं।

पेमेंट के कारण रोका है काम : ठेकेदार
मैंने तीनों वाटर वर्क्स का काम किया है और मरम्मत आदि कार्य देख रहा हूं। विभाग बकाया पेमेंट नहीं कर रहा। बार-बार पत्र लिखकर परेशान हो चुका हूं। इसलिए तीनों वाटर वर्क्स पर ताला जड़कर काम रोक दिया है। किसी ने ताला तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाउंगा। साथ ही त्योहार के बाद मुख्य सचिव के कार्यालय में जाकर भी अपनी समस्या रखूंगा। -तरुण गर्ग, ठेकेदार।


अभी बात कर रहे हैं : एक्सईएन
हां, ठेकेदार द्वारा जलघरों पर ताला जड़ने की सूचना आई है। अभी उससे बात करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -भानू प्रकाश, एक्सईएन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed