{"_id":"67ba108542befe4ae107c8e5","slug":"poor-quality-construction-done-in-front-of-bjp-office-leaders-complained-sirsa-news-c-128-1-svns1027-133702-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा दफ्तर के सामने घटिया स्तर का निर्माण कराया, नेताओं ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा दफ्तर के सामने घटिया स्तर का निर्माण कराया, नेताओं ने की शिकायत
Sat, 22 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में नागरिक अस्पताल को जाने वाली रोड पर ठेकेदार के द्वारा मैनहोल खुला छोड़ने पर दुकानदारों
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय एफ ब्लॉक में बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद एफ ब्लॉक से नागरिक अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। दो सप्ताह पहले पूरी हुई इस सड़क में खामियों की कमी नहीं है। भाजपा कार्यालय के अधिकारियों के फोन कर सड़क निर्माण की शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां तक सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। सड़क के मैनहोल खुले पड़े हैं। इस कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं, लोगों की माने तो इस एरिया में रात के समय नशे के आदी लोग घूमते हैं। ऐसे में कोई भी सीवरेज के मैनहोल में गिर सकता है। अहम बात यह है कि जिस ठेकेदार ने यह सड़क बनाई है। उसकी पत्नी सदस्य के तौर पर वार्ड 17 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही थी। नामांकन वापसी के आखिरी दिन ठेकेदार और उनकी पत्नी ने परिवार सहित हलोपा के समर्थन में आकर नाम वापस ले लिया। बता दें कि विधायक गोकुल सेतिया ने चुनावों में संबंधित ठेकेदार के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया था।