Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pollution due to diwali

Sirsa News: दिवाली में प्रदूषण के बाद अलसुबह 364 रहा प्रदूषण का स्तर

Mon, 09 Nov 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
pollution due to diwali
सिरसा। दिवाली के बाद मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों दिन पर्यावरण प्रदूषण का स्तर हानिकारक बना रहा है। पटाखों, कूड़ा जलाने व आग लगने की घटनाओं के कारण सोमवार सुबह छह बजे तक प्रदूषण का स्तर 364 दर्ज किया गया।
बाद में मौसम में बदलाव होने के कारण हवा चलने से कुछ राहत जिले के लोगों को मिली। मगर शाम ढलते-ढलते एक्यूआई 289 पहुंच गया। मौसम में बदलाव के चलते हलके बादल छाए रहे। इस कारण दिन के तापमान में उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन

शाम होते-होते तापमान में पुन: गिरावट दर्ज की गई। दिवाली के बाद विश्वकर्मा दिवस पर पटाखे बजाते हुए लोग नजर आए हैं। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक प्रदूषण का स्तर 250 से ऊपर रहने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण सांस के मरीजों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन व अन्य दिक्कत पैदा हो सकती है। इसलिए लोगों को बेहतर सावधानी बरतने की जरूरत है।

इस प्रकार है तीन दिनों का एक्यूआई -
7 नवंबर ---रात 10 बजे - 378, रात 12 बजे - 385

8 नवंबर - सुबह आठ बजे - 383, सुबह 10 बजे - 353
दोपहर 12 बजे - 348, रात - 10 बजे - 344
रात 12 बजे - 331
9 नवंबर सुबह - 6 बजे - 364, सुबह - 10 बजे - 355, शाम चार बजे - 289

ये हैं प्रदूषण के मुख्य कारण
कूड़े कचरे में आग लगाना।
खेतों से निकलने वाले कचरे को बाहर निकालकर जलाना।
वाहनों के धुएं के कारण
धूल मिट्टी के कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed