फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Political bets did not go on to choose councilors, votes were obtained from mutual brotherhood

पार्षद चुनने के लिए नहीं चला सियासी दांव, आपसी भाईचारे से मिले वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Political bets did not go on to choose councilors, votes were obtained from mutual brotherhood
रानियां नगर पालिका चेयरमैन पद पर चुनाव जीतने के बाद मनोज सचदेवा के समर्थक खुशी जताते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान पार्षद पद के लिए भी खूब जद्दोजहद करनी पड़ी। इस बार चुनाव के दौरान उम्मीदवारों को सियासी दांव से नहीं बल्कि आपसी भाईचारे से वोट मिले हैं। बुधवार को हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इसके बाद सभी नवनियुक्त पार्षदों ने आमजन से वादा किया है कि जन समस्याओं का निपटारा करने के लिए काम को प्राथमिकता देंगे। बिना किसी भेदभाव के काम करवाया जाएगा।
नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी पर मनोज बावा की जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया। 19 जून को हुई चुनाव के दौरान नगर पालिका के 15 वार्डों के कुल 18345 मतदाताओं में से 15047 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। बुधवार सुबह मतगणना शुरू हुई। सुबह करीब 10 बजे ही चुनाव परिणाम भी स्पष्ट हो गया। इसके बाद नवनियुक्त पार्षदो के समर्थकों ने खुुशियां मनायी और जनता से वादा किया।
विज्ञापन

जानिये इस वार्ड से यह प्रत्याशी बना पार्षद
वार्ड नवनियुक्त पार्षद वोट प्रतिद्वंद्वी वोट जीत का अंतर
वार्ड-1 अनीता बाई 529 उषा रानी 297 232
वार्ड-2 सुरैया 526 रणजीत कौर 421 105
वार्ड-3 रणजीत कौर 634 गुरनाम राम 537 97
वार्ड-4 पुष्पा रानी 756 खुशबू 468 288
वार्ड-5 मोनिका गुंबर 632 रमनदीप कौर 499 133
वार्ड-6 पवन कालड़ा 407 हरीश कुमार 340 67
वार्ड-7 बलजीत सिंह 358 बलविंदर सिंह 304 54
वार्ड-8 जगदीश 351 जसवीर सिंह 333 18
वार्ड-9 रमेश कंबोज 607 गुरदीप सिंह 362 240
वार्ड-10 गुरदीप सिंह 415 स्वर्ण सिंह 176 239
वार्ड-11 हरभजन सिंह 390 विरेंद्र सिंह 293 97
वार्ड-12 सुखविंदर सिंह मोर 645 गुरमीत सिंह 440 205
वार्ड13 सर्वसम्मति से वीरेंद्र सिंह चीमा निर्विरोध चुने गए
वार्ड-14 मलकीत सिंह 995 बसंत कुमार 119 876
वार्ड-15 प्रभजोत कौर 389 किरण बाई 377 12
चेयरमैन चुनाव को लेकर भी रही जद्दोजहद
चेयरमैन प्रत्याशियों में मनोज सचदेवा उर्फ बावा को वार्ड नंबर 1 में 83, वार्ड नंबर 2 में 108, वार्ड नंबर 3 में 87, वार्ड नंबर 4 में 27, वार्ड नंबर 6 में 134, वार्ड नंबर 7 में 337, वार्ड नंबर 8 में 109, वार्ड नंबर 11 में 124, वार्ड नंबर 14 में 64, वार्ड नंबर 15 में 249 की बढ़त मिली वही उनके प्रतिद्वंदी दीपक गाबा को वार्ड नंबर 5 में 53, वार्ड नंबर 9 में 76, वार्ड नंबर 10 में 30, वार्ड नंबर 12 में 103, वार्ड नंबर 13 में 242 की बढ़त मिली है। रानियां के कुल 15 वार्डों में से मनोज बाबा को 10 व दीपक बाबा को पांच वार्डों में विजय हासिल हुई है। चेयरमैन की दौड़ में आप पार्टी प्रत्याशी राजेश कुमार मलिक को 633, कांग्रेस प्रत्याशी गुरविंदर सिंह विर्क को 702, प्रदीप गाबा को 183, सुरेंद्र सिंह को 51 वोट हासिल हुए। इनमें से कई प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed