फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   politcal

स्थापना दिवस पर काग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 28 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
politcal
तिरंगा यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पाटी कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेसजनों ने शहर में तिरंगा यात्रा भी निकाली। पार्टी के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना एक अंग्रेज एओ ह्यूम ने की थी। वे 1857 में इटावा के कलेक्टर थे। स्थापना के बाद से कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। इस पार्टी के नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू , इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बाद सोनिया गांधी भी इस परंपरा की सच्ची वारिस हैं। शर्मा ने लोगों से कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुडने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की सच्ची हितैषी है और इस पार्टी ने देश के आम आदमी के कल्याण के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने शानदार काम किया है।
विज्ञापन

देश के लोगों को रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार देकर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का काम कांग्रेस की देन है। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद स. चरणजीत सिंह रोडी, सुभाष जोधपुरिया, नवीन केडिया, चंदन गाबा, धर्मपाल खोखर, तिलकराज चंदेल, लादूराम पूनिया, गोपीराम चाड़ीवाल, संजय चावरिया, रामकुमार गुणपाल, अशोक चिंडालिया, सुमित्रा यादव, कुलवंत कौर गुड्डी, कमल कांटीवाल व जिय शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed