फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police teams will keep an eye on marked criminals

चिह्नित अपराधियों पर नजर रखेगी पुलिस की टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police teams will keep an eye on marked criminals
जिला में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। अब पिछले 5 साल के उन सभी अपराधियों की लिस्ट तैयार की गई है जिन पर विभिन्न मुकद्दमे दर्ज हुए हैं। इन पर पुलिस की टीमें नजर रखेंगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों के साथ-साथ सीआईए को भी विशेष ड्यूटी लगाई है। फिर से अपराध करने की संभावना वाले लोगों पर पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

बढ़ते क्राइम को देखते हुए और इस पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने मंथन किया। इसके बाद प्लान तैयार किया गया ताकि क्राइम कंट्रोल किया जा सके। इसके लिए एसपी डा. अर्पित जैन ने थाना प्रभारियों की मीटिंग बुलाई। इस दौरान उन्होंने सभी थानों से पिछले 5 साल के दौरान दर्ज हुए मामलों में शामिल अपराधियों की लिस्ट ली है। फैसला लिया गया कि पुलिस इन अपराधियों पर विशेष नजर रखेगी। बीट चार्ट बना दिया गया है। एसपी का मानना है कि ज्यादातर अपराध वही लोग करते हैं जो पहले भी किसी ना किसी मामले में संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन

ये है पुलिस का प्लान
सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र के अपराधियों की लिस्ट सौंपी। इन अपराधियों में ऐसे भी अपराधी होंगे जो चोरी, डकैती, छीनाझपटी सहित अन्य अपराध में शामिल रहे हैं। हो सकता है इनमें से कुछ जेल में हो, या जमानत पर बाहर हों, या फिर बरी हो गए हो या सजा पूरी कर चुके हों। पुलिस ऐसे लोगों पर गुपचुप तरीके से नजर रखेगी। संभावना रहती है कि ये लोग कहीं दोबारा तो विभिन्न आपराधिक वारदातों में शामिल ना हों। इसके लिए पुलिस ने 15 प्वाइंट पर आधारित फार्म के माध्यम से सर्वे कर अपराधियों की तीन वर्ग बनाए हैं। अपराध की गंभीरता के अनुसार सीआईए टीम या थाना प्रभारियों की मॉनीटरिंग की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध रोकने के लिए बनाया है प्लान : एसपी
आमतौर पर क्राइम वही लोग करते हैं जो पहले से किसी ना किसी मामले में शामिल रहे हों। इसलिए हमने नया प्लान तैयार किया है। सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ताकि उन पर नजर रखी जा सके। इससे जिले में अपराध पर अंकुश लगाया जा सकेगा। आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम हमारे सामने होंगे।
- डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed