{"_id":"6792843a0b695c9214075e9e","slug":"police-sent-depot-operator-accused-of-raping-a-woman-to-jail-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131965-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी डिपो संचालक को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी डिपो संचालक को पुलिस ने भेजा जेल
Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राशन डिपो पर दुष्कर्म के मामले में अब सामाजिक संस्थाओं ने मोर्चा संभाला है। संस्थाओं ने डिपो संचालक को दो माह छुट्टी देकर भेजने वाले खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मामले के दूसरे आरोपी पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि दूसरे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
देशव्यापी ब्राह्मण संगठन परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने क्षेत्र के एक गांव में निर्धन परिवार को गांव छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि परशुराम दल ने पुलिस अधिकारियों को पीड़िता की शिकायत से अवगत करवाया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपी राशन डिपो संचालक को मामला सामने के आने के बाद भी अधिकारियों ने राशन डिपो रद्द करने के बजाय दो माह की छुट्टी पर भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी छुट्टी के बाद भी डिपो के राशन का वितरण करता रहा। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इस मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता की जांच होनी चाहिए।