{"_id":"61a4a79fa03972199937ff67","slug":"police-registered-case-against-three-farmers-who-climbed-the-water-tank-in-dabwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: ताला तोड़कर टंकी पर चढ़ने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, रणनीति बनाने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: ताला तोड़कर टंकी पर चढ़ने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, रणनीति बनाने में जुटे किसान
Mon, 29 Nov 2021 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 03:42 PM IST
सार
भारतमाला प्रोजेक्ट के खिलाफ 9 गांवों के किसान एकजुट हैं और विरोध कर रहे हैं। करीब 5 मांगों को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिरसा में टंकी पर चढ़े किसान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के गांव डबवाली स्थित जलघर का ताला तोड़कर भीतर घुसकर पानी की टंकी पर चढ़ने वाले तीन किसानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विभाग के एसडीओ की शिकायत पर दर्ज मामले के बाद किसानों में रोष है और अब वे आगामी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
डबवाली क्षेत्र से निकलने वाले प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजे की मांग को लेकर 25 और 26 नवंबर को जलघर की टंकी पर तीन किसान चढ़ गए थे। इन तीनों किसानों राकेश फगोड़िया, सतनाम सिंह और सुरजीत सिंह जोगेवाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीओ की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि तीनों व्यक्तियों ने प्रशासन के खिलाफ किसानों को उकसाया और आत्महत्या करने की धमकी दी। अब किसानों ने बैठक बुला ली है।
विज्ञापन
बता दें कि भारतमाला प्रोजेक्ट के खिलाफ 9 गांवों के किसान एकजुट हैं और विरोध कर रहे हैं। करीब 5 मांगों को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। 25 और 26 नवंबर को भी किसानों ने गुपचुप तरीके से बैठक करके जलघर पर धरना दे दिया और पक्का मोर्चा लगा लिया था। तीन किसान करीब 31 घंटे तक टंकी पर रहे और इस दौरान बातचीत में समझौता हो गया। कई मांगों पर सहमति हो गई थी लेकिन अब प्रशासन ने मामला दर्ज करवा दिया। इससे विवाद बढ़ गया है।
विज्ञापन